यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Banda News: माता-पिता के झगड़े से परेशान बेटी ने कुएं में लगाई छलांग, मौत; चार घंटे बाद निकाला जा सका शव
बांदा के मवई गांव में एक दुखद घटना घटी। माता-पिता के झगड़े से तंग आकर 11 वर्षीय अंजना ने कुएं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बांदा। माता-पिता के झगड़े से परेशान बालिका ने कुएं में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तमाम ग्रामीणो की भीड़ इकठ्ठा को गई। ग्रामीणों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब चार घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
