Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्द होगी जारी, नए चेहरों पर रहेगा दांव; MP चुनाव प्रभारी ने दिया हिंट

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 05:52 PM (IST)

    कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया विधानसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी और लगभग 2 महीने से चयन की प्रक्रिया चल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आए मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची कब आ रही है के सवाल पर कहा है कि कांग्रेस की सूची जल्द आएगी।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जल्दी होगी जारी

    जागरण संवाददाता, शिवपुरी। Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आए मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची कब आ रही है के सवाल पर कहा है कि कांग्रेस की सूची जल्द आएगी। हम जीतने वाले चेहरे पर दांव लगाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की अपनी लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया विधानसभा चुनाव के बाद से ही शुरू हो गई थी और लगभग 2 महीने से चयन की प्रक्रिया चल रही है। हमारे यहां अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव गांव-गांव, ब्लॉक- ब्लॉक में जाकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। इस फीडबैक के बाद स्थानीय नेता, संगठन, प्रदेश के बड़े नेताओं से राय लेने के बाद नाम तय होते हैं।

    हम मध्य प्रदेश की जनता की जो भावना है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जो भावना है उस हिसाब से टिकट देते हैं और अगले 5 से 6 दिन के अंदर हमारी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होने वाली है। 

    असम के सीएम समेत सिंधिया को बताया वाशिंग मशीन के लाभार्थी

    कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वालों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं ऐसे लोगों को वाशिंग मशीन दिख रही है। जिन लोगों को सिर्फ वाशिंग मशीन दिख रही है वही लोग कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है, आप गिनती करके भी देख लीजिए। ऐसे लोगों में असम के मुख्यमंत्री से लेकर सिंधिया शामिल है। कांग्रेस के उन सभी लोगों को देख लीजिए जो पार्टी छोड़कर गए हैं, वह सभी वाशिंग मशीन के लाभार्थी हैं।

    सिंधिया जैसे सभी लोगों को वाशिंग मशीन की जरूरत है। किसी को छोटे साइज तो किसी को बड़े-बड़े साइज की वाशिंग मशीन की जरूरत है।

    प्रज्ञा का दर्द- मेरे कुछ शब्द शायद मोदी जी को पसंद नहीं आए

    भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट भाजपा ने इस बार काट दिया है। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं प्रज्ञा ने टिकट न मिलने पर कहा है कि उनके कुछ शब्द शायद पीएम मोदी को पसंद नहीं आए होंगे, इसलिए उनका टिकट कटा होगा।

    प्रज्ञा ने कहा, यह संगठन का निर्णय है, इसमें यह नहीं सोचना चाहिए कि क्यों टिकट कटा, कैसे कटा? मैंने पहले भी टिकट नहीं मांगा था और अब भी नहीं मांगा है। प्रज्ञा ने गांधीजी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इस बयान के बाद मोदी को भी प्रतिक्रिया देनी पड़ी थी। पीएम मोदी ने बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि वो उन्हें मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। मैंने कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर लिया जो मोदीजी को शायद पसंद नहीं आए।

    उन्होंने कहा था कि मुझे माफ नहीं करेंगे, लेकिन मैंने उसके लिए पहले ही माफी मांग ली थी। प्रज्ञा का अब भी कहना है कि मैंने जो भी कहा सत्य कहा। मीडिया ने विवादित बयान कहकर मुद्दे को हवा दी। मेरा सत्य बोलना विरोधियों और कांग्रेस के लोगों को खटकता है और मेरी आड़ लेकर वो मोदी जी पर प्रहार करते हैं।

    दिग्विजय ने दिखाई केपी के प्रति सहानुभूति

    राहुल गांधी की यात्रा तैयारियों को देखने शिवपुरी पचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से डॉ. केपी का टिकट कटने पर उनके प्रति सहानुभूति जताई। सिंह ने कहा कि जिस भाजपा ने सिंधिया को हराया, वे उसी की शरण में चले गए, यह तो कोई बहादुरी का काम नहीं है।

    जब उनसे पूछा कि क्या केपी यादव कांग्रेस से उम्मीदवार बनने के लिए भाजपा छोड़कर आते हैं तो क्या पार्टी उन्हें टिकट देगी? इस पर दिग्विजय बोले कि आप बात करवा दो। उधर, टिकट कटने के बाद केपी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें तरह- तरह की सलाह देना शुरू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें:

    सपा-बसपा के प्रत्याशियों पर टिकी पार्टियों की नजर, दमदार चेहरे पर हो रहा मंथन; इस दावेदार के उतरते ही बदल जाएगा चुनावी रुख