Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सस्ती होगी मौरंग और बालू, CM योगी के निर्देश पर किया गया सर्वे; जल्द होगा खनन का सर्वे

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 10:21 AM (IST)

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनन के लिए सर्वे का लोगों को काफी लाभ मिलेगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में 790 नये खनन पट्टे के लिए क्षेत्रों को चिह्नित किया है। इनमें बुंदेलखंड के 162 नए उप खनिज क्षेत्र शामिल हैं। अब जल्द ही यहां खनन का टेंडर होगा। जिससे लोगों को उचित दाम पर मौरंग बालू इमारती पत्थर सहित अन्य उप खनिज उपलब्ध होगा।

    Hero Image
    सस्ती होगी मौरंग और बालू, CM योगी के निर्देश पर किया गया सर्वे; जल्द होगा खनन का सर्वे

    जागरण संवाददाता, झांसी : मुख्यमंत्री के निर्देश पर खनन के लिए सर्वे का लोगों को काफी लाभ मिलेगा। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में 790 नये खनन पट्टे के लिए क्षेत्रों को चिह्नित किया है। इनमें बुंदेलखंड के 162 नए उप खनिज क्षेत्र शामिल हैं। अब जल्द ही यहां खनन का टेंडर होगा। जिससे लोगों को उचित दाम पर मौरंग, बालू, इमारती पत्थर सहित अन्य उप खनिज उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुंदेलखंड में इनके परिवहन के लिए रेल मार्ग का ज्यादा उपयोग किया जाएगा। प्रदेश में इस समय उप खनिजों की मांग के अनुरूप उपलब्धता बेहद कम है। इस कमी को पूरा करने के लिए अन्य राज्यों से उप खनिजों का परिवहन होता है। जिससे मौरंग, बालू आदि के दाम काफी बढ़ जाते हैं।

    बारिश के मौसम में बढ़ जाते हैं दाम

    बारिश के मौसम में दाम आसमान छूने लगते हैं। इससे जनता के साथ सरकार को भी नुकसान होता है। इस समय प्रदेश में कुल 1,157 क्षेत्र उप खनिज के संचालित हैं। इसमें झांसी में 84, बांदा में 34, हमीरपुर और महोबा में 26-26 एवं जालौन में 18 नए क्षेत्र उप खनिज के लिए उपयुक्त पाए गए हैं।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनता को वाजिब दामों में उप खनिज उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने तथा अधिक से अधिक औद्योगिक खनिज उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। उनके इस निर्देश के बाद खनकर्म विभाग ने राज्य में चिह्नित नए 790 खनन क्षेत्रों का सर्वे शुरू किया।

    अब तक 601 नए उप खनिज क्षेत्र और 189 खनन क्षेत्र सामने आए हैं। टेंडर की प्रक्रिया के बाद अक्टूबर तक 200, नवंबर से जनवरी 2024 तक 290 और फरवरी से अप्रैल तक 300 नए खनन पट्टे का आवंटन किया जाएगा।