हैंडपंप चलाते ही जमीन से निकलने लगी शराब, नजारा देखते ही सभी के उड़े होश, पुलिस वाले भी हैरान
झांसी में आबकारी विभाग की कार्रवाई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां सकरार क्षेत्र के अड़जार में एक हैंडपंप चलाने पर उससे कच्ची शराब निकलने लगी।
-1795590557942_m.webp)
हैंडपंप से शराब निकालते पुलिसकर्मी।
जागरण संवाददाता, झांसी। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्यवाही में चौंकाने वाला मामला सामने आया। सकरार क्षेत्र के अड़जार में टीम को एक स्थान पर सन्देह हुआ तो वहां रखे छोटे हैंडपंप को चलाकर देखा।
हैंडपंप चलाते ही वहां से कच्ची शराब निकलने लगी। टीम ने मौके से करीब 30 लिटर कच्ची शराब हैंडपंप से निकाली। इसके साथ ही जनपद के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 340 लिटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और 4300 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। कार्यवाही में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार शनिवार को आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार और शिशिर द्विवेदी ने थाना सकरार पुलिस के साथ अभियान चलाया। अड़जार में टीम ने एक जगह पर छापा मारा। संदेह पर वहां रखे एक हैंडपंप को चलाया तो उसमें से शराब निकलने लगी, यह देखते ही सभी के होश उड़ गए।
हैंडपंप चलाते ही जमीन से निकलने लगी शराब #viralvideo #jhansi https://t.co/ea0ovZsP9G
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) November 25, 2026
टीम ने हैंडपंप चलाना शुरू किया तो उसमें से 30 लिटर शराब निकली। इसके बाद टीम ने बड़ौरा चौराहा, सिमरावारी पहाड़िया, बैदौरा, दखनेश्वर, डेरा पृथ्वीपुर, नयाखेड़ा, बुढ़पुरा, बम्हरौली, सकरार और अड़जार में दबिश दी। इस दौरान चार अभियोग दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें- झांसी में गोविन्द दास हत्याकांड: दो भतीजों समेत सात दोषियों को आजीवन कारावास