विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झांसी में खदान में डूबने से पति-पत्नी की मौत, पांच बच्चे हुए अनाथ

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:14 PM (IST)

झांसी के बिजौली में पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में हुए विवाद के बाद खदान में गिरने से दोनों ...और पढ़ें

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

मौके पर जुटी पुलिस। जागरण

HighLights

  1. शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ।

  2. झगड़े के दौरान खदान में गिरने से दोनों की मौत।

  3. दंपती की मौत से पांच बच्चे अनाथ हुए।

जागरण संवाददाता, झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद दर्दनाक हादसे में बदल गया। शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट के दौरान खदान में गिरने से उनकी पानी में डूबकर मौत हो गई। रविवार सुबह दोनों के शव खदान में उतराते मिले तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक साथ दंपती की मौत से उनके पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली निवासी शंकर आदिवासी (45) पुत्र किशोरीलाल और उनकी पत्नी गिरजा आदिवासी (40) खदानों, क्रशर और आसपास की फैक्ट्रियों में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस के अनुसार दंपती पहले गग्रोथ सेंटर के पास झोपड़ी बनाकर रहते थे। कुछ समय से शनि मंदिर के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।

पूछताछ में बच्चों ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों झगड़ते हुए खदान के किनारे तक पहुंच गए। इसी दौरान मारपीट और धक्का-मुक्की के बीच संतुलन बिगड़ने से दोनों खदान में जा गिरे। खदान में पानी भरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी विवेकानंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खदान से बाहर निकलवाया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें- हरदोई पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा युवक, खुद इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

पांच बच्चों के सामने खड़ा हुआ जीवन का संकट

दंपती की मौत से पांच बच्चों के सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले माता-पिता की एक साथ मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- जालौन में थमा नहीं ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची; यात्री बेहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।