जालौन में थमा नहीं ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला, एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची; यात्री बेहाल
झांसी-कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। हडपसर स्पेशल साढ़े 10 घंटे सहित कई ट्रेनें घंटों देरी से उरई पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
-1793427030748_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
हडपसर स्पेशल ट्रेन साढ़े 10 घंटे से अधिक देरी से पहुंची।
झांसी-कानपुर रेलखंड पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से आईं।
यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा, भारी परेशानी हुई।
जागरण संवाददाता, उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। सबसे ज्यादा परेशानी हडपसर स्पेशल के यात्रियों को उठानी पड़ी। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से साढ़े 10 घंटे से अधिक की देरी से पहुंची।
वहीं गोरखपुर स्पेशल, मुंबई सीएसएमटी स्पेशल और पुणे एक्सप्रेस समेत कई प्रमुख ट्रेनें भी घंटों विलंब से आईं। ट्रेनों की लगातार देरी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। स्पेशल ट्रेनों के विलंब से आने की वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं। अधिक किराये के बावजूद ये ट्रेनें समय पर नहीं आ रही हैं। ट्रेन (01416) हडपसर स्पेशल रात 1:58 बजे के निर्धारित समय के बजाय 10 घंटे 35 मिनट की देरी से अपराह्न 12:33 बजे उरई पहुंची। ट्रेन (01415) गोरखपुर स्पेशल करीब साढ़े चार घंटे की देरी से सुबह 10:42 बजे आई।
ट्रेन (01080) मुंबई सीएसएमटी स्पेशल तीन घंटे 38 मिनट विलंब से सुबह 3:43 बजे पहुंची। ट्रेन (15029) पुणे एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह 4:30 बजे आई। ट्रेन (19305) कामाख्या एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रात 1:20 बजे पहुंची। इसी तरह ट्रेन (12534) करीब पौने दो घंटे की देरी से सुबह 4:02 बजे आई। ट्रेन (12512) गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट विलंब से सुबह 6:19 बजे पहुंची।
ट्रेन (64701) झांसी-लखनऊ मेमू और (64607) झांसी-कानपुर मेमू भी करीब एक-एक घंटे की देरी से आईं। ट्रेन (22534) गोरखपुर एक्सप्रेस करीब 50 मिनट विलंब से पहुंची। इसके अलावा ट्रेन (22590) बनारस-अमृत भारत एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक की देरी से सुबह 6:51 बजे आई। ट्रेन (22586) बनारस एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन (12511) तिरुअनंतपुरम नार्थ राप्तीसागर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से अपराह्न 4:05 बजे उरई पहुंची।
वहीं ट्रेन (04211) सुल्तानपुर स्पेशल के 11 घंटे से अधिक की देरी से पहुंचने की संभावना जताई गई। यात्रियों महेश, अमित ने कहा कि स्पेशल ट्रेनों में किराया अधिक लगता है। फिर भी ये ट्रेनें समय पर नहीं आ रही हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ट्रेनों के समय पर संचालित करने का पूरा प्रयास होता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।