विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा युवक, खुद इलाज के लिए पहुंचा अस्पताल

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:44 AM (IST)

हरदोई पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए ले जा रही थी, वह चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. युवक शिवेंद्र हरदोई पुलिस की गाड़ी से कूदा।

  2. चलती गाड़ी से कूदने पर युवक घायल हुआ।

  3. पुलिस अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज होगा।

जागरण संवाददाता, झांसी। काली सरकार मंदिर के पुजारी के बारे में पूछताछ करने आई हरदोई पुलिस के सामने शनिवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। पुलिस जिस युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जा रही थी, वह चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। बाद में चोटिल हालत में वह खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंच गया।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।सीओ रत्नेश्वर सिंह के अनुसार, कुछ दिन पहले हरदोई पुलिस एक मामले में काली सरकार मंदिर के पुजारी को पूछताछ के लिए ले गई थी। बाद में शिवेंद्र उसे अपनी सिपुर्दगी में लेकर आया था। शनिवार को हरदोई पुलिस दोबारा पुजारी से पूछताछ करने मऊरानीपुर पहुंची, लेकिन वह मंदिर में नहीं मिला।

पुलिस शिवेंद्र के ढाबे पर पहुंची और उससे पुजारी के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगी। इसी दौरान कुरैंचा के पास शिवेंद्र चलती गाड़ी का गेट खोलकर कूद गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में सुरक्षाकर्मी की हत्या की साजिश: गिरफ्तार आतंकियों की कस्टडी रिमांड के लिए आज अर्जी देगी UP ATS

बाद में घायल अवस्था में मऊरानीपुर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए।गौरतलब है कि पुजारी पर एक नाबालिग के साथ गलत काम करने का आरोप है। किशोर के नाना की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में हरदोई पुलिस भी पूछताछ कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।