Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP पार्षद को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास, हमलावर महिला ने खुद को भी लगाई आग; हालत नाजुक

    शिवपुरी में भाजपा पार्षद सुमन बाथम और एक महिला के बीच हुई आग लगने की घटना से सनसनी फैल गई। रानी नामदेव नामक महिला ने पार्षद पर पेट्रोल डालकर खुद को भी आग लगा ली। दोनों गंभीर रूप से झुलस गई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    By Sanjay Baichain Edited By: Nitesh Srivastava Updated: Thu, 29 May 2025 06:06 PM (IST)
    Hero Image
    CCTV में कैद हुई पूरी घटना। सोर्स- वीडियो ग्रैब

    जागरण संवाददाता, शिवपुरी।  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला मुख्यालय के वॉर्ड 27 की भाजपा पार्षद सुमन बाथम के घर सुबह हुए एक अजीबोगरीब घटनाक्रम से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

    बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब वॉर्ड 27 की भाजपा पार्षद सुमन बाथम पत्नी राजू बाथम पर एक महिला ने उनके ही घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की और खुद को भी आग के हवाले कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना में दोनों महिलाएं झुलस गईं और उन्हें गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना सुबह लगभग 9:30 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित सुमन बाथम के आवास पर हुई, जब करौंदी कॉलोनी निवासी रानी नामदेव पत्नी संतोष नामदेव उम्र 35 वर्ष भाजपा पार्षद सुमन बाथम के घर पहुंची।

    प्रत्यक्षदर्शियों और पार्षद के परिजनों के अनुसार रानी नामदेव नामक महिला सीधे उनके घर की दूसरी मंज़िल पर जीना चढ़ती चली गई और पार्षद के पति राजू बाथम के कमरे के बाहर खड़ी उसकी पत्नी पार्षद सुमन बाथम उम्र 37 वर्ष से बात करते करते अचानक पार्षद पर बोतल से पेट्रोल डाल दिया और खुद पर भी पेट्रोल छिड़क लिया। 

    इनके बीच झूमाझटकी भी हुई इसी दौरान रानी नामदेव ने लाइटर से आग लगा ली। देखते ही देखते दोनों महिलाएं आग की लपटों में घिर गईं।   परिजनों और मोहल्लेवालों ने पार्षद सुमन बाथम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    वहीं रानी नामदेव को भी गम्भीर रूप से झुलसी अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह काफी समय तक किचन के बाहर तड़पती रही उसकी हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।  घटना के पीछे कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन इसकी अभी तक पुलिस ने घटना के पीछे के कारण को लेकर किसी भी स्पष्ट कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    बताया जाता है कि रानी नामदेव ब्लाऊज सिलाई का काम करती थी और उसका व राजू बाथम के परिवार का आपस में आना जाना भी था। विवाद की बजह क्या थी इसे लेकर कोई कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है। इस संबंध में फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि रानी नामदेव जिसे घटना का मुख्य किरदार बताया जा रहा है, करौंदी के पास न्यूदर्पण कॉलनो निवासी है जो घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर है।

    घटना के सीसी टीवी फुटेज की जांच की जा रही है, प्रत्यक्ष दर्शियों से भी जानकारी ली जा रही है पुलिस हर कोण से मामले की पड़ताल कर रही है। जांच उपरान्त जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और आस.पड़ोस के लोगों से पूछताछ जारी है। मामले की सम्वे दनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।