सूखे गरौठा में पानी ने बढ़ाई दहशत
0 बेतवा नदी से कई गाँवों पर मँडराया बाढ़ का ख़्ातरा गरौठा (झाँसी) : मॉनसून की बेरुखी से पानी के लि
0 बेतवा नदी से कई गाँवों पर मँडराया बाढ़ का ख़्ातरा
गरौठा (झाँसी) : मॉनसून की बेरुखी से पानी के लिए तरस रहे गरौठा में आज पानी ही आफत बन गया। बेतवा नदी के रौद्र रूप ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दीं। नदी के तट पर बसे कई गाँवों पर अचानक बाढ़ का ख़्ातरा मँडराने लगा, तो गोंती जाने वाला रास्ता बन्द हो गया। टेहरका ग्राम में नदी का पानी मकानों को छू गया है। गाँव के ही हरीशकर, कुँवरलाल, गरीबे, छिंगे, प्रकाश ढीमर, लतरू आदि के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। नगर एरच में उफनाती बेतवा ने नदी किनारे बने प्राचीन मन्दिर को चपेट में ले लिया। हालाँकि तहसीलदार गरौठा मनोज कुमार किसी भी तरह के खतरे से इनकार किया है।
रिपटा डूबा, कई गाँवों से सम्पर्क टूटा
0 प्रशासन ने स्थिति नियन्त्रण में होने का किया दावा
टहरौली : बेतवा नदी में ज्यादा पानी आ जाने से टहरौली तहसील क्षेत्र के भी कुछ गाँव प्रभावित हुये हैं। तहसील से लगे ग्राम उजयान, इटौरा, खडे़सर, पच्चरगढ़, भीतरी, पठा आदि ग्रामों में बेतवा का पानी आ जाने से वहाँ जनजीवन प्रभावित हुआ है। कुछ गाँव तो ऐसे हैं, जो एक तरफ बेतवा और दूसरी तरफ डूमर नदी से घिरे हैं। यह दोनों नदियाँ उफान पर आती हैं, तो गाँव टापू में तब्दील हो जाते हैं। इस समय यही हालात बन गए हैं। गाँवों को जोड़ने वाले पुल पर इस समय करीब 10 से 15 फीट ऊपर पानी बह रहा है, जिससे गाँव का सम्पर्क कट गया है। उपजिलाधिकारी टहरौली अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगातार इन ग्रामों पर ऩजर रखी जा रहरी है, फिलहाल स्थिति नियन्त्रण में है। कुछ गाँवों में आवागमन जरूर प्रभावित हुआ है, लेकिन लोगों के घर पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
तटीय गाँवों का सम्पर्क टूटा
बरुआसागर : बेतवा नदी के उफान ने बरुआसागर के नजदीकी कई गाँवों को बाढ़ की चपेट में ला दिया। प्रशासन द्वारा सभी निकटवर्ती गाँवों को अलर्ट पर रखते हुए गाँव खाली करने की मुनादी करा दी। सभी सम्बन्धित थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को इन गाँवों पर नज़्ार बनाए रखने के आदेश दिये गए। बेतवा का जलस्तर बढ़ने के कारण उजयान, तेन्दोल, तिलैथा, खोरन खिरक कोलवा सहित अन्य तमाम निचले हिस्से के गाँवों में जलभराव की स्थिति बनती ऩजर आने लगी है। जलभराव होने के करण कई गाँवों से सम्पर्क टूट गया। थाना प्रभारी ब्रजनेश कुमार द्वारा प्रभावित गाँवों का निरीक्षण करते हुए स्थिति नियन्त्रण में होने की बात कही। बताया गया कि थाना क्षेत्र के सभी गाँव निगरानी में हैं और यहाँ से पल -पल की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।
परैछा गाँव बना टापू
फोटो :
मोंठ : बेतवा नदी में अचानक पानी छोड़ने से किनारे बसे गाँवों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे यहाँ हालात नाजुक हो गए हैं। दर्जनों गाँव के किनारों पर पानी पहुँच चुका है। हालाँकि, प्रशासन ने पहले से ही यहाँ अलर्ट जारी करते हुए स्थितियों को नियन्त्रण में करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। उपजिलाधिकारी तथा चिरगाँव, मोंठ और पूँछ थाना प्रभारी भी सभी अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर ऩजर रखे हुए हैं। ग्राम परैछा को चारों ओर से बेतवा नदी के पानी ने घेर लिया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पारस सिंह यादव ने बताया कि गाँव इस समय टापू में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया कि गाँव से निकलने के लिए रिपटा का निर्माण चल रहा है। गाँव का सम्पर्क पूरी तरह से कट गया है। हालाँकि, शाम को हालात सँभलने लगे थे।
नहर बन्द, अब दो दिन बाद चलेंगी
झाँसी : मॉनसून की बेरुखी का सामना कर रहे गरौठा, गुरसराँय व नजदीकी क्षेत्रों में किसानों पर संकट आ गया है। बेतवा में बाढ़ आने के कारण बेतवा मुख्य नहर का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे किसानों की मुश्किल बढ़ गई है। किसानों ने गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को समस्या से अवगत कराया, तो विधायक ने अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई से वार्ता की। अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि बाढ़ के कारण नहर का संचालन रोक दिया गया है। बेतवा का बहाव थमते ही नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो दिन बाद नहर चल सकती है।
फाइल : राजेश शर्मा
16 अगस्त 2019
समय : 9.40 बजे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।