विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम मतदान वाले बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 Jan 2022 06:55 PM (IST)

विधानसभा चुनाव 2017 व लोकसभा चुनाव 2019 में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके।

कम मतदान वाले बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
कम मतदान वाले बूथ पर आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, जौनपुर : विधानसभा चुनाव 2017 व लोकसभा चुनाव 2019 में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के इस निर्देश पर शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उड़ली बूथ पर चुनावी पाठशाला आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में किस कारण कम मतदान हुआ, इसका कारण ज्ञात करते हुए समस्या दूर कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए सभी विधानसभा से 25-25 कम मतदान वाले बूथों को चिन्हित किया गया है। चौपाल, चुनावी पाठशाला आयोजित कर बीएलओ, आंगनबाड़ी सहायिका, आशा, सुपरवाइजर, शिक्षक व शिक्षामित्र मतदाताओं को सात मार्च को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे। उड़ली में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रधानाध्यापक रूपेश सिंह, बीएलओ सरिता सिंह, अरविद गुप्त, शैलेंद्र सिंह, सोहराब अहमद, सीता विश्वकर्मा, विवेक सोनी, रोहन यादव सहित मतदाता उपस्थित रहे।