विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaunpur News: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाला शव

Published: Wed, 28 May 2025 06:00 PM (IST)

जौनपुर ज‍िले के बसौली धाम में बुधवार सुबह एक दुखद घटना घटी। ऊंचगांव का 25 वर्षीय रोहित तालाब में स्नान ...और पढ़ें

तालाब में डूबने से युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
तालाब में डूबने से युवक की मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. बसौली धाम में युवक डूबा
  2. गोताखोरों ने शव निकाला
  3. परिजनों में कोहराम

संवाद सूत्र, सरपतहां (जौनपुर)। बसौली धाम स्थित तालाब में बुधवार की सुबह स्नान करते समय डूब जाने से ऊंचगांव निवासी युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

ऊंचगांव की अनुसूचित जाति बस्ती निवासी 25 वर्षीय रोहित अपने बड़े भाई राहुल व दो अन्य साथियों के साथ घर से दो किमी दूर बसौली धाम स्थित तालाब में स्नान करने गए थे। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। इसके बाद साथ स्नान कर रहे अन्य युवक तालाब से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद बसौली के पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह ने कुछ स्थानीय युवकों को तालाब में रोहित को ढूंढने के लिए उतारने के साथ ही पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने पिलकिछा से गोताखोरों को बुलाने के साथ ही शाहगंज से फायर ब्रिगेड के कर्मियों को बुलाया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद रोहित के शव को तालाब के बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर मृतक के घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए और शव देखकर बिलख पड़े। मौके पर उपस्थित रोहित के गांव के ही निवासी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी सभी को ढांढस बंधाते हुए घर ले गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।