Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पालीटेक्निक चौराहा पर जाम से मिलेगी मुक्ति

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 09 Nov 2021 04:18 PM (IST)

    जागरण संवाददाता जौनपुर नगर क्षेत्र का पालीटेक्निक चौराहा सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक

    Hero Image
    पालीटेक्निक चौराहा पर जाम से मिलेगी मुक्ति

    जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर क्षेत्र का पालीटेक्निक चौराहा सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद ट्रकों का आवागमन भी यहां ज्यादा हो गया है। इससे चौराहे पर रोजाना जाम लग रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से चौराहे का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसका प्रस्ताव नगर पालिका परिषद जौनपुर से तैयार कराया जा रहा है। इसके साथ ही फोरलेन के तहत यहां सड़क का भी चौड़ीकरण होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही से जौनपुर तक फोरलेन का निर्माण कार्य एनएचएआइ को करना है। इसमें कम से कम 14 मीटर सड़क चौड़ी होगी। इसके लिए एनएचएआइ का टेंडर हो गया, बांड बनने के बाद काम शुरू होगा। प्रशासन का मानना है कि शहर के अंदर की सड़क मिलने पर पालीटेक्निक चौराहा तक सड़क दस मीटर चौड़ी होगी। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से चौराहा का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें इसका सेंटर दूसरी जगह किया जाएगा। वजह कि ओवरब्रिज शुरू होने के कारण ट्रकों का आवागमन चौराहे से शुरू हो गया है। इनके घुमने पर रोजाना जाम लग रहा है। ऐसे में चौराहे के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका से प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है, साथ ही पीडब्ल्यूडी से मदद ली जा रही है। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा। जिससे शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। बोले जिम्मेदार..

    शहर में जाम की समस्या को देखते हुए पालीटेक्निक चौराहा का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण कराया जाएगा। रेलवे ओवरब्रिज के चालू होने से ट्रकों का आवागमन अधिक हो गया है। जाम से लोगों को जल्द राहत देने का प्रयास होगा।

    -मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।