Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धरा पर उतर आए सितारे, जगमगा उठे नदियों व सरोवर के घाट

    जागरण संवाददाता जौनपुर देव दीपावली पर सोमवार की शाम गोमती नदी व चौकिया धाम के सरोवर के

    By JagranEdited By: Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:46 PM (IST)
    Hero Image
    धरा पर उतर आए सितारे, जगमगा उठे नदियों व सरोवर के घाट

    जागरण संवाददाता, जौनपुर : देव दीपावली पर सोमवार की शाम गोमती नदी व चौकिया धाम के सरोवर के घाट हजारों दीपों से जगमगा उठे। जगमग दीपों की छटा देखते ही बन रही रही थी। इस मनोरम नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तट पर देर शाम तक जुटे रहे। महिलाओं ने घाटों के किनारे दीप जलाकर पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धा के इस पर्व पर लोगों ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। शाम होते ही चौकियां सरोवर व गोमती नदी किनारे घाटों का नजारा बदल गया। प्रमुख घाट जैसे सिरकोनी के राजेपुर, खुटहन के पिलकिछा घाट तो शहर के सूरज घाट, गोपी घाट, गोकुल घाट, अचला देवी घाट, बजरंग घाट, नाव घाट पर दीयों से जगमग हो उठे। ऐसा लगा कि मानों आसमां जमीं पर उतर आया हो। हनुमान घाट पर केवल आरती की गई। शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर के किनारे 51 हजार दीप जलाए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन घाटों पर जलाए गए दीप :

    शीतला चौकियां धाम में 51 हजार, गोपी घाट पर पांच हजार, सूरज घाट पर एक हजार, गोकुल घाट पर 1100, अचला देवी घाट पर एक हजार, बजरंग घाट पर दो हजार, नाव घाट पर 1100, छोटी काशी पर 1100 दीप जलाए गए। शहरी क्षेत्र में गोमती नदी के घाटों के किनारे स्वयंसेवी संस्थाओं की तरफ से दीप जलाए गए। पर्व के ²ष्टिगत प्रशासन ने नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों को लगाकर पहले ही घाटों की साफ-सफाई करा दी थी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया। साथ ही कोविड-19 के नियमों का पालन भी कराया गया।

    -सहदेव मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट।