विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: जौनपुर में पाक के समर्थन में नारेबाजी का मामला, 13 आरोपियों पर लगा एक करोड़ रुपये का हर्जाना

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 13 Aug 2023 06:30 AM (IST)

29 जुलाई को निकले जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। एक अगस्त को इसका ...और पढ़ें

जौनपुर में पाक समर्थक नारेबाजी का मामला, 13 आरोपियों पर लगा एक करोड़ रुपये का हर्जाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जौनपुर में पाक समर्थक नारेबाजी का मामला, 13 आरोपियों पर लगा एक करोड़ रुपये का हर्जाना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने पर जेल भेजे गए 33 लोगों में 13 आरोपितों को सरकारी जमीन कब्जा करने पर नोटिस थमाया गया है। नोटिस में आरोपितों पर पांच लाख से लेकर 19.80 लाख रुपये तक हर्जाना लगाया है।

कुल एक करोड़ रुपये का हर्जाना लगा है। कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। मीरगंज क्षेत्र के गोधना बाजार में दसवीं मुहर्रम पर 29 जुलाई को निकले जुलूस में शामिल लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की थी। एक अगस्त को इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने गोधना व किशुनदासपुर गांव के 33 लोगों को सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गत बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में राजस्व टीम ने दोनों गांवों में भूमि की पैमाइश की। ग्रामसभा की भूमि पर कब्जा पाया गया। गुरुवार को नायब तहसीलदार मछलीशहर संतोष कुमार यादव ने ऐसे 13 लोगों के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर कब्जे का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पहुंचे तहसीलकर्मियों ने सभी को नोटिस थमाया। इन सभी कब्जेदारों के परिवार के लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोपित हैं। हर्जाने की धनराशि जमा करने व कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।