यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jaunpur Encounter: बेलवा लूटकांड के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, बाइक से भाग रहे थे... पुलिस ने कर दिया लंगड़ा!
यूपी के जौनपुर के मड़ियाहूं और रामपुर की पुलिस टीम ने बेलवा में हुए लूटकांड के मामले में दो अंतर्जनपदीय ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, मड़ियाहूं (जौनपुर)। मड़ियाहूं व रामपुर की पुलिस टीम ने शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के बेलवा में हुए लूटकांड में शामिल दो अंतर्जनपदीय बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान राहुल पाल निवासी शेखपुर व सागर सरोज निवासी अकारपुर थाना देल्हुपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई।
दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एक आरोपित पंकज कुमार भारती निवासी सहरीबोझ सराय ममरेज प्रयागराज को शनिवार को ही ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया था। चार में से तीन आरोपित पुलिस की गिरफ्त में हैं। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
20 हजार रुपये व एटीएम कार्ड लेकर भागा था बदमाश
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बेलवा में ककराही निवासी आत्माराम यादव एटीएम से पैसा निकाल कर घर जाने लगे। इस दौरान एटीएम के बाहर खड़े एक बदमाश नें उन्हें धक्का देते हुए उनसे 20 हजार रुपये व उनका एटीएम कार्ड लेकर कार में सवार होकर मड़ियाहूं की तरफ भाग निकला।
इसे भी पढ़ें- UP News: इटावा में पुलिस व हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार-दूसरा फरार
लोगों ने पीछा कर बदमाश को पकड़ा था
पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर बाजार के दुकानदारों ने बाइक से उसका पीछा कर लिया और मड़ियाहूं बजार में एक को गिरफ्तार कर लिया। पंकज कुमार ने घटना में शामिल अन्य आरोपितों का भी नाम बताया। इस जानकारी पर जानकारी के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज बाकी आरोपितों की तलाश कर रही थी।
इसी दौरान जानकारी मिली कि दो संदिग्ध बदमाश असलहा लिए जमालापुर से बंधवा मार्ग की तरफ जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस उन दोनों को रुकने के इशारा किया तो दोनों खेत की तरफ भागने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
पीछा करने पर पुलिस टीम पर सरौना गांव स्थित बगीचे में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। उनके पास से तमंचा, आठ एटीएम कार्ड व 6 हजार रुपये नगद बरामद हुए। आरोपितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
