यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: इटावा में पुलिस व हिस्ट्रीशीटर में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार-दूसरा फरार
UP News इटावा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा कारतूस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, इटावा। वैदपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक काली पल्सर मोटरसाइकिल, एक तमंचा बरामद हुआ हैं।

आटो की लूट करने वाले दो पकड़े गए
आटो की लूट करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा हुआ एक आटो बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को आकाश राजपूत निवासी राजपूत कालोनी रामलीला रोड थाना कोतवाली ने थाना लवेदी को सूचना दी थी कि वह आटो लेकर मानिकपुर मोड़ पर खड़ा था।
तीन व्यक्तियों ने चिंडौली गांव के लिए उसका आटो बुक कर लिया। जब वह ददोरा की पुलिया के पास पहुंचा तो तीनों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और आटो, मोबाइल फोन व एक हजार रुपये छीनकर भाग गए। लवेदी पुलिस इसी घटना को लेकर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी कंधेसी घार यमुना पुल पर एक आटो आने पर उसे रोका गया। इसमें दो लोगों को पकड़ लिया गया। जबकि तीसरा पंकज नाम का व्यक्ति भाग गया।
पकड़े गए आरोपित रमन पुत्र शिवसिंह निवासी ग्राम अकबरपुर-केशोराय, थाना नया गांव, जनपद एटा व लालू पुत्र छेदालाल निवासी ग्राम सूरजपुर थाना विचवा जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया। इनसे लूटा हुआ आटो बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष कपिल चौधरी, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा का सहयोग रहा।
