विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम किसान सम्मान निधि: जौनपुर में 6.86 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 137 करोड़ रुपये

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:31 PM (IST)

जौनपुर में 6.86 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के रूप में 137 करोड़ रुपये मिले, जिससे उनके चेहरे खिल उठे।

6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंचा सम्मान निधि का 137 करोड़।

6.86 लाख किसानों के खातों में पहुंचा सम्मान निधि का 137 करोड़।

HighLights

  1. जौनपुर के 6.86 लाख किसानों को मिली 24वीं किस्त।

  2. कुल 137 करोड़ रुपये की धनराशि खातों में हस्तांतरित।

  3. किसान उत्सव दिवस पर पीएम का संदेश देखा गया।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जनपद के छह लाख 86 हजार 146 किसानों के खातों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। खातों में कुल 137 करोड़ रुपये की राशि पहुंचते ही अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर जिले भर में किसान उत्सव दिवस का आयोजन कर प्रधानमंत्री के गुजरात से दिए गए संदेश का सजीव प्रसारण देखा गया।

कलेक्ट्रेट सभागार, जनपद के दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों और सभी विकास खंडों में किसान उत्सव दिवस के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने की।

इस दौरान मौजूद किसानों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल 9,55,807 लाभार्थियों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,142.06 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।

इस अवसर पर सीडीओ ने उपस्थित किसान लाभार्थियों को नि:शुल्क मसूर का मिनीकिट बीज भी वितरित किया। समारोह का संचालन आत्मा प्रभारी डा. रमेश चंद्र यादव ने किया।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय कमलजीत सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार और कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के खाते में भेजी गई 24वीं किस्त, चंदौली में PM के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: गाजीपुर में 4.28 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 85.79 करोड़ रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।