पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों के खाते में भेजी गई 24वीं किस्त, चंदौली में PM के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की, जिससे चंदौली के नौगढ़ में किसानों को ...और पढ़ें

किसानों के खाते में पहुंची 24वीं किस्त।
HighLights
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी हुई।
किसानों को ई-केवाईसी और भू-सत्यापन पूरा करने की सलाह।
जैविक खेती व अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। ब्लॉक सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम एवं किसान बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
प्रधानमंत्री द्वारा देशभर के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की गई। किस्त जारी होते ही सभागार में मौजूद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना के महत्व और कृषि कल्याण से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सहायक विकास अधिकारी कृषि श्यानारायण, ने किसानों को संबोधित किया।

अधिकारियों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो सीधे उनके खातों में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी में काफी मदद मिलती है।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि जिन किसानों का ई-केवाईसी, भू-सत्यापन या आधार लिंकिंग का कार्य शेष है, वे जल्द से जल्द उसे पूरा करा लें ताकि किस्त मिलने में कोई बाधा न आए। साथ ही मोटे अनाज, जैविक खेती और सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस दौरान बीटीएम मुनीब कुमार, कृषि विभाग के आशीष, ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप प्रताप सिंह, किसानों में रामलाल, प्रेमनाथ, अशोक, राधेश्याम, शिवाकांत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: गाजीपुर में 4.28 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 85.79 करोड़ रुपये
