Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nehru Death Anniversary: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि आज, कांग्रेसियों ने किया नमन

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 27 May 2023 04:17 PM (IST)

    Nehru Death Anniversary कांग्रेसियों ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। 27 मई को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि है।

    Hero Image
    कांग्रेसियों ने मनाया प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की पुण्यतिथि

    जौनपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेसियों ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया। 27 मई को भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के नेतृत्वकर्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्य तिथि है। आज के दिन जौनपुर में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद किया। कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी विश्व स्तर के सर्वमान्य नेता रहे। स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर आधुनिक भारत का निर्माण करते हुए कृषि, शिक्षा, चिकित्सा के साथ भारत को मजबूत आर्थिक व औद्योगिक विकास किया।

    नेहरू जी का योगदान अहम

    राकेश मिश्रा ने कहा कि नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर रत्नेश यादव, पं.पवन शर्मा, भोला यादव, विपिन शर्मा, जियालाल, पं राजेन्द्र प्रसाद, अवधेश शर्मा, परवेज अहमद, देवेश उपाध्याय, विश्राम राम, दीपक कनौजिया आदि मौजूद रहे।

    देश के प्रति समर्पण सदैव रहेगा याद

    कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को किया नमन नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के लेदुका बाजार में कांग्रेसियों ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर नमन किया। उत्तर प्रदेश महासचिव विचार विभाग जयशंकर दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करतें हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जवाहरलाल नेहरू का देश के प्रति समर्पण सदैव याद रहेगा।

    आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू का अहम योगदान

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे भारत को मजबूत आर्थिक विकास हुआ। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रभात विक्रम सिंह, देवराज पाण्डेय, इरफान खान, बबलू गुप्ता, राजेंद्र यादव, मुन्ना यादव आदि लोग मौजूद रहें।