अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार
पुलिस ने सोमवार को कथित रूप से अपहृत किशोरी को बुधवार को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जफराबाद (जौनपुर): पुलिस ने सोमवार को कथित रूप से अपहृत किशोरी को बुधवार को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया के एक गांव की किशोरी लापता हो गई। खोजबीन के बाद स्वजन ने उतरगांवा निवासी शैलेश वनवासी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अपहरण, पाक्सो एक्ट व साजिश रचने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई। मिले सुराग के आधार पर एसआइ अजय कुमार शर्मा, महिला आरक्षी इंदु वर्मा व कांस्टेबल आशुतोष यादव ने किशोरी को थाना क्षेत्र से बरामद कर आरोपित शैलेश वनवासी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपित का चालान कर किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा गया है। यदि दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।