विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में खाते में डंप है 500 से अधिक गांवों के ग्राम स्वास्थ्य निधि का धन, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Published: Tue, 14 Oct 2025 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 14 Oct 2025 11:39 AM (IST)

जौनपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के तहत गठित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियां निष्क्रिय हैं। ग्राम प्रधानों के खाते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ग्राम स्वास्थ्य समितियां निष्क्रिय

  2. लाखों रुपये खातों में डंप

  3. स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य योजना के तहत गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान, उपाध्यक्ष क्षेत्रीय एनएनएम और आधा दर्जन सदस्य होते हैं।

समिति ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के दृष्टिकोण से दीर्घकालीन एवं अल्पकालीन योजनाएं तैयार कर ग्राम स्वास्थ्य निधि के धन से उनका क्रियान्वयन करना होता है। गांवों में गठित ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समितियां कागजों तक सिमट गयी हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत 500 से अधिक ग्राम प्रधानों के खाते में लाखों रुपया डंप पड़ा है।