विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaunpur News: चोरों ने दो घरों से तीन लाख के आभूषण और नकदी लूटी, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Published: Thu, 29 May 2025 02:40 PM (GMT+05:30)

जौनपुर के बेलछा गांव में चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लगभग तीन लाख के गहने और नकदी चुरा ...और पढ़ें

बेलछा गांव में चोरों ने दो घरों से करीब तीन लाख के आभूषण सहित नगदी पर किया हाथ साथ।
बेलछा गांव में चोरों ने दो घरों से करीब तीन लाख के आभूषण सहित नगदी पर किया हाथ साथ।

जागरण संवाददाता, जौनपुर बक्शा थाना क्षेत्र के बेलछा गांव में बुधवार देररात्री चोरों ने दो घरो से करीब तीन लाख के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने निरीक्षण कर भुक्तभोगी से तहरीर ली। उक्त गांव निवासी नन्हें यादव बस्ती से दूर घर बनवा रखें हैं।

घर में परिवार सहित रहना भी शुरू कर दिए है। परंतु घर में अभी दरवाजा नही लग सका है। गांव में घर से दूर एक बारात आई हुई थी। रात्रि एक बजे बारात में सम्मिलित महिलायें घर आकर सो गई। उसी दौरान घर में घुसे चोरों ने नींद में सो रही नन्हें की पत्नी लक्ष्मी के गले से लाकेट निकाल घर में रखी अटैची पीछे ले जाकर उसे तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, अगूंठी, नथिया व दस हजार नगदी चुरा ले गए।

चोरों ने पड़ोसी फूलचंद यादव के मकान में पीछे से घुसकर रखी अटैची बॉक्स तोड़कर उसमें भी रखा लाकेट, कान की बाली, पायल अगूंठी व पांच हजार नगदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुँची डायल 112 नम्बर पुलिस ने सूचना एसओ को दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।