Jaunpur News: पूरा हुआ सर्वे, सीमा विस्तार के बाद अब आठ नए वार्डों से भी लिया जाएगा टैक्स
जौनपुर नगर पालिका परिषद ने राजस्व बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 31 की जगह 39 वार्डों से टैक्स वसूला जाएगा जिसमें 2017 में शामिल किए गए आठ नए वार्ड भी शामिल हैं। इन नए क्षेत्रों के निवासियों को गृह कर के साथ जल कर भी देना होगा। इस निर्णय से नगर पालिका का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में अब 31 की बजाय 39 वार्डों से टैक्स लिया जाएगा। वर्ष 2017 के सीमा विस्तार में शामिल हुए आठ नए वार्ड भी अब टैक्स के दायरे में आए गए हैं। अब यहां रहे लोगों को हाउस के साथ ही पानी का भी टैक्स देना होगा।
नगर पालिका में कुल 39 वार्ड हैं, लेकिन अभी तक राजस्व की वसूली 31 वार्ड से ही हो रही थी। नए शामिल हुए वार्डों का सर्वे का कार्य पूरा करा लिया गया है। अगले कुछ दिनों में नए नियम को लागू कर दिया जाएगा। नगर पालिका परिषद का पूरा ध्यान अब राजस्व बढ़ाने को लेकर है। नए वार्डों में शामिल लोगों से वर्ष 2022 से टैक्स लिया जाएगा।
|
|
राजस्व बढ़ाने पर है पूरा जोर
नगर पालिका परिषद का अब पूरा जोर राजस्व बढ़ाने पर है। कल तक राजस्व के नाम पर पाई-पाई के लिए मोहताज रहने वाला नगर पालिका परिषद मौजूदा समय में ढ़ाई से तीन लाख रुपये का राजस्व रोजाना वसूल रहा है। इसके लिए कर निरीक्षकों को अलग-अलग जिम्मेदारी देने के साथ ही उनकी जवाबदेही भी तय की गई है। जिलाधिकारी की ओर से राजस्व वसूली को लेकर निर्देशित किया गया था। इस पर अमल किया जा रहा है।
यह वार्ड हुए हैं शामिल
सैदनपुर, कलीचाबाद, चांदपुर, गंगापट्टी, डेरायूसुफ, हरदीपुर, मीरपुर, देवचंदपुर।
सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए नए वार्डों का सर्वे करा लिया गया है। यहां रहने वाले लोग भी अब टैक्स के दायरे में आएंगे। नए नियम को अगले कुछ दिनों में प्रभावी कर दिया जाएगा।
-पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।