Move to Jagran APP

Jaunpur Nagar Nikay Chunav 2022 : तीन नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों पर माननीयों की दखल मुकाबले को बनाएगी रोचक

जौनपुर के नगर निकाय चुनाव को सभी प्रमुख राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक जिले में पहुंचकर निकाय चुनाव में पार्टी की मंशा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बता चुके हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Published: Sun, 20 Nov 2022 08:06 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:06 PM (IST)
Jaunpur Nagar Nikay Chunav 2022 : तीन नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों पर माननीयों की दखल मुकाबले को बनाएगी रोचक
जौनपुर के तीन नगरपालिका और नौ नगर पंचायतों पर माननीयों की दखल मुकाबले को बनाएगी रोचक

जागरण संवाददाता, जौनपुर : नगर निकाय चुनाव को सभी प्रमुख राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानकर तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तक जिले में पहुंचकर निकाय चुनाव में पार्टी की मंशा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को बता चुके हैं।

prime article banner

वहीं सपा व बसपा के नेताओं ने भी अपनी प्रभावी सहभागिता को लेकर बैठकों का दौर तेज कर दिया है। तीन नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों में सबसे अहम जंग जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका तथा केराकत व बदलापुर नगर पंचायत में होने के प्रबल आसार दिखने लगे हैं।

मुंगराबादशाहपुर में 2017 के चुनाव में भाजपा के कब्जे वाली यह सीट अपने पाले में लाने को सपा के स्थानीय विधायक पंकज पटेल लगे हैं वहीं 2017 में सपा के खाते वाली बदलापुर नगर पंचायत सीट को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र इस बार पार्टी को देने का मन बना चुके हैं। इसी तरह 2017 में सपा के कब्जे वाली केराकत नगर पंचायत सीट पर भाजपा के पूर्व व सपा के वर्तमान विधायक में जोर आजमाइश की पूरी तैयारी चर्चाओं में है। भाजपा विधायक रहे दिनेश चौधरी की सक्रियता को लेकर जहां चर्चा शुरू हो गई है वहीं सपा विधायक तूफानी सरोज के किसी खासमखास को यहां से प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

इधर, जौनपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद पर लगातार चार बार के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो यहां लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगाने वाले दिनेश टंडन पिछली बार 2017 में भी अपनी पत्नी माया टंडन को बसपा के टिकट पर जीत दिलाकर फिलहाल सबसे बड़े लड़ैया के रूप में खुद को साबित कर चुके हैं।

खास बात तो यह रही कि दो बार बसपा के समर्थन तो दो बार खुद के दम पर टंडन परिवार का कब्जा रहा। यही वजह है कि बसपा इसे अपनी परंपरागत सीट के रूप में देख रही है। देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा इस सीट को 2022 के चुनाव में नाक का सवाल मानकर हर हाल में जीत का तानाबाना बुन रही है, वहीं यहां पिछले दो 2012 व 2017 के चुनावों में क्रमशः रनर रह चुकी क्रमश: कांग्रेस व सपा में इस बार हिसाब चुकता करने की बेताबी दिखने लगी है। सपा समर्थकों के कब्जे वाली मछलीशहर, मड़ियाहूं, खेतासराय नगर पंचायत में भी सपा-भाजपा के बीच दिलचस्प सियासी मुकाबला तय माना जा रहा है।

नवगठित कचगांव, रामपुर व गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के 2022 में होने वाले पहले मुकाबले में सियासी दलों के साथ ही निर्दलीय चुनाव लड़ने का मंसूबा पालने वाले लोग आरक्षण के स्थिति की प्रतीक्षा किए बगैर होर्डिंग्स वार को तेज कर चुके हैं। सभी प्रमुख सियासी दलों ने इस चुनाव को गंभीरता से लेने का एलान किया है। इसलिए वर्तमान व पूर्व माननीयों की सीधी दखल से मुकाबले के रोचक होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

जौनपुर में सर्वाधिक व जफराबाद में सबसे कम मतदाता

निकाय - मतदाता 2017 - मतदाता 2022

नगर पालिका क्षेत्र...

जौनपुर - 186167 - 225595

मुंगराबादशाहपुर - 13939 -28579

शाहगंज - 20737 - 24003

नगर पंचायत क्षेत्र...

जफराबाद -8648 -9274

खेतासराय -14875 -17651

मड़ियाहूं -17334 -21702

मछलीशहर -19671 -22527

केराकत -11186 -12927

बदलापुर -15288 -17712

नवसृजित नगर पंचायत...

गौराबादशाहपुर-00 -22885

कचगांव - 00 -10663

रामपुर - -00 - 16554


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.