विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से पहले सोने-चांदी के भाव गिरे, जौनपुर के सराफा बाजार में रौनक; मेकिंग चार्ज पर छूट और निश्चित उपहार

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:53 PM (IST)

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से जौनपुर का सराफा बाजार चमक उठा है। धनतेरस और लगन के सीजन में ग्राहक ...और पढ़ें

जौनपुर: शोरूम में आभूषण की खरीददारी करते ग्राहक। जागरण

जौनपुर: शोरूम में आभूषण की खरीददारी करते ग्राहक। जागरण

HighLights

  1. सोने-चांदी के दाम गिरने से आभूषण बाजार में उछाल।

  2. धनतेरस और शादी के सीजन से खरीदारी में तेजी।

  3. मेकिंग चार्ज पर छूट और आकर्षक उपहारों का लाभ।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट ने आभूषण बाजार की रौनक बढ़ा दी है। धनतेरस के त्योहार के साथ ही लगन का सीजन शुरू होने से सराफा बाजार में ग्राहक पहुंच रहे हैं। लंबे समय से कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारी टाल रहे लोग अब अनुकूल भाव देखकर आभूषणों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं, शादी-विवाह का सीजन शुरू होने से भी बाजार को मजबूती मिल रही है। लगन के लिए लोग सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमके और चांदी की पायल सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी कर रहे हैं।

निश्चित आकर्षक उपहार का ऑफर

शोरूम संचालकों की ओर से भी ग्राहकों को लुभाने के लिए मेकिंग चार्ज पर छूट के साथ ही निश्चित आकर्षक उपहार का ऑफर दे रहे हैं। धनतेरस के शुभ मुहरत पर खरीदारी के लिए चांदी के सामान में लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति, पूजन थाली व चांदी के सिक्के की बुकिंग अभी से की

जा रही है। सराफा कारोबारियों के अनुसार कीमतों में नरमी आने से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। खासकर शादी की खरीदारी करने वाले परिवार बजट के अनुसार आभूषण पसंद कर रहे हैं। गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि सोने के साथ ही चांदी का मूल्य पहले की अपेक्षा कम होने से बाजार में तेजी आई है।

ऐसे में बीते वर्ष की तरह इस बार भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों ने भी त्योहार और लगन को देखते हुए नए डिजाइन के आभूषणों का संग्रह तैयार किया है। कुल मिलाकर धनतेरस व लगन के दोहरे अवसर ने सराफा बाजार में कारोबार की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, गांव से शहर तक 24 घंटे रोशन रहेगा प्रदेश

यह भी पढ़ें- धनतेरस से पहले जानिए कोलेटरल फ्री लोन देने वाली 3 खास स्कीम, ₹50,000 से ₹10 करोड़ तक उठाएं पैसे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।