सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस से पहले जानिए कोलेटरल फ्री लोन देने वाली 3 खास स्कीम, ₹50,000 से ₹10 करोड़ तक उठाएं पैसे

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:14 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 08:15 PM (IST)

यह लेख छोटे उद्यमियों के लिए भारत सरकार की तीन प्रमुख बिना गिरवी वाली ऋण योजनाओं की जानकारी देता है। ...और पढ़ें

कोलेटरल फ्री लोन वाली योजनाएं

कोलेटरल फ्री लोन वाली योजनाएं

HighLights

  1. CGTMSE योजना में ₹10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन।

  2. पीएम मुद्रा योजना में ₹20 लाख तक का कोलेटरल-फ्री लोन।

  3. PMEGP से मैन्युफैक्चरिंग में ₹50 लाख तक की आर्थिक मदद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| हमारे देश में छोटे उद्यमियों की फाइनेंसिंग हेल्प के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। सरकार की ओर से बिना गिरवी के आसानी से लोन उपलब्ध कराई जाने वाली भी योजनाएं चलाई जाती हैं। अगर आप उद्यमी हैं और लोन लेने के लिए कोलेटरल की समस्या आ रही है तो आपको खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

CGTMSE स्कीम

CGTMSE (Credit Guarantee Fund Trust for Micro and Small Enterprises) योजना बिना गिरवी लोन देने के लिए सबसे खास स्कीम में शामिल है। के तहत बिना किसी गारंटी या कोलैटरल (Collateral-free) के ₹10 करोड़ तक का बिजनेस लोन प्राप्त किया जा सकता है। यह योजना सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSME) को फाइनेंसियल हेल्प प्रदान करने के लिए भारत सरकार और सिडबी (SIDBI) द्वारा चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत सरकार खुद बैंक को लोन पर गारंटी कवर देती है।

पीएम मुद्रा योजना

इस स्कीम के तहत ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख तक का लोन लिया जा सकता है। इसके लिए भी आपको कोई भी कोलेटरल देने की जरूरत नहीं होती है। PM Mudra Yojna के तहत छोटे और सूक्ष्म स्तर के व्यवसायों में मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विस सेक्टर के लिए लोन दिया जाता है। अगर आप छोटे बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाली है।

PMEGP स्कीम

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत पहली बार बिजनेस शुरू करने और लोगों को रोजगार का प्लेटफॉर्म तैयार करने के आर्थिक मदद दी जाती है। PMEGP के तहत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए ₹50 लाख तक वहीं सर्विस और ट्रेडिंग सेक्टर के लिए ₹20 लाख तक का लोन देने का प्रावधान है। इस स्कीम के तहत ग्रामीण इलाकों में 25% से 35% और शहरी इलाकों में 15% से 25% तक की कैपिटल सब्सिडी मिलती है।

ये भी पढ़ें: विदेशों से भर-भर कर आ रही भारतीय प्रोडक्ट्स की डिमांड, एक्सपोर्ट ऑर्डर 6 महीने के हाई लेवल पर! MSME सेक्टर में प्रोडक्शन सुस्त

कहां अप्लाई करें लोन?

अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाएं? बता दें कि ये सभी योजनाएं बिना गिरवी के लोन देने वाली हैं, इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर अपना DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) दिखाएं। इसके बाद बैंक आपके आवेदन और जरूरी डाक्यूमेंट्स की जांच करेगा। कागजी प्रकरण सही होने के बाद अधिकारी संबंधित बिजनेस का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। अगर आप लोन लेने की पात्रता रखते हैं तो बैंक खुद संबंधित स्कीम के तहत लोन अप्लाई करेगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।