यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, गांव से शहर तक 24 घंटे रोशन रहेगा प्रदेश
प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद ने धनतेरस से छठ पूजा तक उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती न करने के निर्देश ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
धनतेरस से छठ पूजा तक बिजली कटौती नहीं होगी।
शहर से गांव तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
अधिकारियों को आपात स्थिति में त्वरित बहाली के निर्देश दिए।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। धनतेरस, प्रकाश पर्व दीपावली से लेकर छठपूजा तक प्रदेशवासियों को बिजली कटौती से नहीं जूझना पड़ेगा। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने विभागीय अधिकारियों-अभियंताओं को शहर से गांव तक अनवरत बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी से मिशन भाव में काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के घर रोशन होंगे तो कारपोरेशन का नाम भी रोशन होगा ही।
बुधवार को शक्तिभवन मुख्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए प्रसाद ने डिस्काम के प्रबंध निदेशकों व मुख्य अभियंताओं व अन्य को हिदायत दी कि त्योहारों के मद्देनजर सभी क्षेत्रों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए। स्थानीय स्तर पर बिजली आपूर्ति में किसी तरह के अवरोध को न्यूनतम समय में ठीक करने की पहले से पूरी व्यवस्था रहे।
हर समय उपलब्ध रहेंगे कर्मचारी
अप्रत्याशित ब्रेकडाउन होने की दशा में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में मरम्मत गैंग को हर समय तैयार रखा जाए। वितरण के अधिकारी एवं कर्मचारी फोन पर हर समय उपलब्ध रहें और ट्राली ट्रासफार्मर पहले से चेक कर लें।
अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि अवर अभियन्ता से लेकर सभी वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोलिंग करें। ट्रांसफार्मर व फीडर आदि का लोड चेक करें और ढीले तार एवं झुके पोल को ठीक कराएं। हिदायत दी कि घरों के छतों के पास से जा रहे तारों को भी मानक के अनुसार कराएं ताकि विद्युत दुर्घटनायें आदि न हों। जहां मेला आदि सार्वजनिक कार्यक्रम होते हों वहां विशेष सावधानी बरतें।
कान्फ्रेंसिंग में प्रबंध निदेशकों ने बताया कि उपभोक्ताओं को कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति के लिए डिस्काम मुख्यालय से लेकर जिलास्तर तक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। 1912 की मानीटरिंग हो रही है।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा की तैयारी: मायावती ने बुलाई 75 जिलाध्यक्षों की बैठक, 2007 वाला चुनावी फॉर्मूला दोहराने पर जोर
पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने सभी को निर्देश दिया कि स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों को तय अवधि में जरूर हटाया जाए। एक भी स्कूल शेष न रहें। उन्होंने विधायक निधि के कार्य भी तत्काल शुरू करने को कहा ताकि तय समय में काम पूरा हो जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।