विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर: बेटे की तेरही पर पिता ने तोड़ा दम, शोक में डूबा इलाका

By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 03 Nov 2025 06:19 PM (IST)

जौनपुर में एक दुखद घटना घटी, जहाँ बेटे की मृत्यु के सदमे से पिता ने तेरही के दिन ही दुनिया ...और पढ़ें

पुत्र की मौत के सदमे से तेरही के दिन सोमवार को पिता की भी मौत हो गई।

 पुत्र की मौत के सदमे से तेरही के दिन सोमवार को पिता की भी मौत हो गई।

HighLights

  1. जौनपुर में बेटे की मौत

  2. तेरही के दिन पिता का निधन

  3. शोक में डूबा इलाका

जागरण संवाददाता, जौनपुर। करंट से झुलसकर पुत्र की मौत के सदमे से तेरही के दिन सोमवार को पिता की भी मौत हो गई। घटना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव की है। इससे बेटी की तेरही भी स्थगित कर दी गई।

ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष सिंह ने 13 दिन पूर्व रात में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने को लगाया था।

चार्जर निकालते समय करंट से झुलस जाने से आशुतोष सिंह की मौत हो गई थी। इससे उनके पिता 65 वर्षीय शोभनाथ सिंह हमेशा चिंतित रहते थे। सोमवार को आशुतोष सिंह की तेरही का कार्यक्रम आयोजित था।

घर पर नात-रिश्तेदार जुटने लगे थे। दोपहर में शोभनाथ सिंह की हालत अचानक बिगड़ गई। स्वजन उपचार के लिए तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वजन के करुण क्रंदन से पूरे गांव का माहौल दुखदायी हो गया है। अब दोनों का त्रयोदशाह एक साथ होगा।