दीपावली से पहले परिवार की लगी ‘लॉटरी’, एक बाइक खरीदने पर दूसरी मिली मुफ्त तो दोगुनी हो गई खुशियां
दीपावली से पहले एक परिवार की खुशी दोगुनी हो गई जब उन्होंने एक बाइक खरीदने पर दूसरी मुफ्त में जीती।

जौनपुर: आटोव्हिल हीरो में ग्राहक को बाइक की चाबी देते लक्ष्य गुप्ता। स्रोत- संस्थान
HighLights
एक बाइक खरीदने पर दूसरी मुफ्त मिली लॉटरी।
यह ऑफर 'आटोव्हील्स हीरो' शोरूम में मिला।
संगीता के परिवार की दीपावली खुशियां दोगुनी हुई।
जागरण संवाददाता, जौनपुर। त्योहारी सीजन में ‘आटोव्हील्स हीरो’ शोरूम में चल रहे ‘हीरोत्सव’ के दौरान बाइक खरीदने पहुंचीं संगीता दो-दो खुशियां अपने साथ लेकर लौटीं। संगीता के परिवार ने इस दीपावली पर बाइक खरीदने की योजना बनाई थी, जिसके चलते वह शोरूम पर बाइक खरीदने पहुंचे थे।
धनतेरस से पहले बाइक खरीदने पर संगीता को एक के साथ दूसरी बाइक मुफ्त में मिली, जिससे उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई।
दरअसल, शोरूम पर एक बाइक की खरीद पर मिले हीरो गुडलाइफ स्क्रैच कूपन को खरोंचा तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। कूपन पर उन्हें एक और नई बाइक बिल्कुल मुफ्त निकलने का तोहफा मिला।
इससे संगीता और उनके भाई की आंखें खुशी से छलक उठीं। इस बेहद खास और रोमांचक अवसर पर विजेता को उपहार में मिली नई बाइक की चाबी और गाड़ी की डिलीवरी ‘आटोव्हील्स हीरो’ के ओनर श्री लक्ष्य गुप्ता द्वारा अपने हाथों से प्रदान की गई।
बधाई देते हुए कहा कि हमारे ग्राहकों की यह हंसी और उनका विश्वास ही हमारी असली पूंजी है। आटोव्हील्स हीरो परिवार की ओर से संगीता जी को इस अद्भुत जीत पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।