विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर गाजीपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर शानदार छूट, टीवी-फ्रिज और वाशिंग मशीन पर बंपर ऑफर

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:19 PM (IST)

दीपावली के अवसर पर गाजीपुर के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और 5G मोबाइल पर आकर्षक छूट मिल रही है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन पर विशेष छूट और एक्सचेंज ऑफर।

  2. 5G मोबाइल खरीद पर 5 से 25 हजार रुपये तक की छूट।

  3. खरीदारी पर उपहार, इंश्योरेंस और लकी ड्रा का आकर्षण।

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। दीपावली पर बाजार में इस बार सिर्फ रोशनी और सजावट की नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान पर मिल रही छूट की भी खूब चमक है। घर में पुरानी टीवी बदलनी हो या नया फ्रिज-वाशिंग मशीन खरीदना हो, कंपनियों के ऑफर ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

स्मार्ट टीवी पर एक्सचेंज की सुविधा है तो फाइव-जी मोबाइल पर हजारों रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके साथ उपहार और लकी ड्रा के आकर्षण ने त्योहार की खरीदारी को और खास बना दिया है।

पुरानी टीवी दीजिए, नई ले जाइए

जेलगेट स्थित एसके इलेक्ट्रॉनिक के संचालक सुरेंद्र यादव ने बताया कि ग्राहकों को पुरानी टीवी के बदले नई टीवी खरीदने पर विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा फ्रिज, वाशिंग मशीन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक की छूट है। खरीदारी पर इंश्योर गिफ्ट देने का ऑफर भी चल रहा है। कई दुकानों पर लकी ड्रा कूपन के जरिये ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ पाने का मौका दिया जा रहा है।

मोबाइल खरीद पर 25 हजार तक की छूट

दिया मोबाइल के संचालक सुनील ने बताया कि मोबाइल बाजार में भी ऑफर की भरमार है। फाइव-जी स्मार्टफोन की खरीद पर पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

पुराने मोबाइल को एक्सचेंज कर नया फोन लेने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ लकी ड्रा कूपन और हर खरीद पर निश्चित उपहार, इंश्योरेंस दिया जा रहा है। अलग-अलग कंपनियों के ऑफर के चलते ग्राहक अपने बजट के अनुसार मोबाइल चुन सकते हैं।

घरेलू जरूरत से लेकर तकनीक का अपग्रेड

त्योहार पर ग्राहक केवल सजावटी सामान ही नहीं, बल्कि घर की जरूरतों से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। पुराने उपकरण बदलने और नई तकनीक अपनाने का यह मौका दुकानदारों के लिए भी कारोबार बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें- दीपावली ऑफर के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक खाता! मुरादाबाद में अब तक 73 करोड़ की ठगी के बाद अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- दीपावली पर 12 हजार का 'श्रीराम दरबार' गिफ्ट पैक और 'रा मैंगो चाकलेट बर्फी' बनी लोगों की पहली पसंद, जानें क्यों है खास demand

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।