विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर 12 हजार का 'श्रीराम दरबार' गिफ्ट पैक और 'रा मैंगो चाकलेट बर्फी' बनी लोगों की पहली पसंद, जानें क्यों है खास demand

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:39 PM (IST)

दीपावली के अवसर पर मुरादाबाद के बाजारों में मिठाइयों की धूम है, जहाँ 'श्रीराम दरबार' गिफ्ट पैक और 'रा मैंगो चाकलेट बर्फी' ग्राहकों की खास पसंद बन रही हैं।

दुकान पर रखा श्रीराम दरबार गिफ्ट पैक। जागरण

दुकान पर रखा श्रीराम दरबार गिफ्ट पैक। जागरण

HighLights

  1. काजू दीप, रा मैंगो बर्फी और रोज ड्राई फ्रूट्स की मांग

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली का त्योहार हो और मिठास की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। रोशनी के इस पर्व पर बाजारों में मिठाइयों की खुशबू के साथ धार्मिक आस्था और परंपरा का रंग भी घुलने लगा है। इस बार मिठाई की दुकानों पर केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि आकर्षक रूप और खास उपहारों के जरिये भी ग्राहकों को लुभाने की तैयारी है।

कहीं काजू दीप की जगमगाहट है तो कहीं रा मैंगो चाकलेट बर्फी का अनोखा स्वाद। वहीं, श्रीराम दरबार की छवि वाले उपहार पैक दीपावली के शगुन को खास बना रहे हैं।

शहर के कुंदन, नंदन, प्रेम और आदित्य स्वीट्स पर दीपावली के लिए कई तरह की नई मिठाइयां तैयार की गई हैं। इनमें काजू दीप, रा मैंगो चाकलेट बर्फी और रोज ड्राई फ्रूट्स मिठाई ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।

काजू दीप को दीपावली की रोशनी और मिठास का प्रतीक बनाकर तैयार किया गया है। वहीं रा मैंगो चाकलेट बर्फी में आम और चाकलेट का अलग स्वाद देने की कोशिश की गई है।

रोज ड्राई फ्रूट्स मिठाई में मेवों की खूबियों के साथ गुलाब की खुशबू और आकर्षक रूप का मेल देखने को मिल रहा है। इस बार मिठाई के साथ धार्मिक आस्था का उपहार देने का चलन भी खास है। बाजार में श्रीराम दरबार के नाम से एक विशेष गिफ्ट पैक तैयार किया गया है।

इसमें काजू-पिस्ता बाइट के साथ ढाई किलो पीतल से बनी भगवान श्रीराम की मूर्ति शामिल है। पैकिंग पर श्रीराम दरबार की सुंदर छवि अंकित की गई है। इसकी कीमत 12 हजार रुपये रखी गई है।

यह पैक उन लोगों को आकर्षित कर रहा है, जो दीपावली पर अपने प्रियजनों को मिठाई के साथ आस्था और परंपरा से जुड़ा यादगार उपहार देना चाहते हैं। प्रीमियम गिफ्ट पैक में भी श्रीराम दरबार की छवि को विशेष स्थान दिया गया है।

दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए शगुन की मिठाइयों की आकर्षक पैकिंग तैयार कराई है। इन पैकों को रिश्तेदारों, मित्रों और व्यावसायिक परिचितों को उपहार देने के लिए भी पसंद किया जा रहा है।

कुंदन के प्रबंधक राबिन के अनुसार, इस बार खास तौर पर राम दरबार काजू-पिस्ता बाइट के साथ श्रीराम दरबार भी है। लोग शगुन के तौर पर देने के लिए खूब ले रहे हैं।

वहीं नंदन स्वीट्स के स्वामी शिखर अग्रवाल के अनुसार, ग्राहकों के लिए विशेष गिफ्ट पैक मिठाईयों के तैयार कराए गए हैं। वहीं, शंकर मिष्ठान भंडार के तेजस्वी गुप्ता के अनुसार, ग्राहकों को देसी घी से निर्मित मिठाई भी खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों के मकान, फिर भी खाली! मुरादाबाद में MDA के 155 आवासों के नहीं मिल रहे खरीदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।