Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: जौनपुर में पुलिस कस्टडी से भागा दुष्कर्म का आरोपी, पुलिया से कूदा… दोनों पैरों में आई चोट

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 01:07 PM (IST)

    जौनपुर के सुरेरी थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप 45 वर्षीय मुस्लिम युवक पर लगा है। पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिया से कूदने के कारण उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी नियाज शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Hero Image
    UP News: जौनपुर में पुलिस कस्टडी से भाग दुष्कर्म का आरोपी

    जागरण संवाददाता, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपित 45 वर्षीय मुस्लिम युवक पुलिस कस्टडी से भागने के प्रयास में पुलिया से कूद गया। दोनों पैर घुटने के पास गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शाम करीब छह बजे बालिका घर के पास खेल रही थी। उसकी मां घर के पीछे खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि पड़ोसी नियाज शेख बालिका को बहला-फुसलाकर उसी के घर के बाहर पशु बांधने के लिए बनाई गई कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। 

    बालिका की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां पहुंची तो आरोपित भाग गया। रक्तस्राव के चलते बालिका की हालत बिगड़ गई। बच्ची को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और नियाज शेख के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। 

    पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची को महिला आरक्षी की देखरेख में उपचार को जिला महिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई। 

    एक घंटे के भीतर ही नियाज शेख को मिले सुराग पर रामपुर निस्फी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को मेडिकल मुआयना के लिए देरारात विभागीय वाहन से सीएचसी रामपुर ले जा रही थी। 

    पुलिस के अनुसार, कसेरू गांव के पास भागने के इरादे से नियाज शेख अचानक वाहन का दरवाजा खोलकर कूद गया। दौड़ते हुए पुलिया पर चढ़कर खड्ड में कूद गया। दोनों पैरों में घुटने के पास गंभीर चोट आने से वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने सीएचसी रामपुर ले जाकर उपचार कराया। जरूरी लिखापढ़ी कर मंगलवार को जेल भेज दिया।