Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाकी में पूविवि को मिला कांस्य पदक

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 19 Mar 2022 06:47 PM (IST)

    अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी हाकी प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कांस्य पदक हासिल किया है।

    Hero Image
    हाकी में पूविवि को मिला कांस्य पदक

    जागरण संवाददाता, जौनपुर : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी हाकी प्रतियोगिता में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कांस्य पदक हासिल किया है। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में विश्वविद्यालय की टीम ने 4-2 से जालंधर को पराजित किया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य सहित शिक्षकों व खेल प्रेमियों हाकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है। पिपरी पुणे में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हाकी प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा जालंधर को 4 -2 के स्कोर से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ से 18 वें मिनट में अरुण साहनी ने पहला गोल किया। दूसरा गोल 21वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से उत्तम सिंह ने, तीसरा गोल 23वें मिनट में उत्तम सिंह ने तथा चौथा गोल 38 वें मिनट में धर्मेंद्र ने किया, वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा जालंधर की तरफ से 23 मिनट में पहला गोल तथा 45 में मिनट में दूसरा गोल किया। टीम का मार्गदर्शन कोच इंद्रदेव व मैनेजर डाक्टर राजेश सिंह ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें