विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जौनपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का वादा- 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाली इनोवा करेंगे लॉन्च

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में ₹3650 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान अब ...और पढ़ें

गडकरी ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और पेट्रो पदार्थों पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल व हाइड्रोजन वाहनों के विकास पर जोर दिया।

गडकरी ने किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने और पेट्रो पदार्थों पर निर्भरता कम करने के लिए एथेनॉल व हाइड्रोजन वाहनों के विकास पर जोर दिया।

HighLights

  1. किसान अब ऊर्जा, डामर और हाइड्रोजन दाता बनेंगे।

  2. उत्तर प्रदेश के किसान करेंगे हाइड्रोजन उत्पादन की अगुवाई।

  3. जौनपुर में ₹3650 करोड़ की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास।

जागरण संवाददाता, जौनपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अन्नदाता किसान अब ऊर्जा, डामर व बिजली दाता बन रहा है। निकट भविष्य में वह हाइड्रोज दाता भी बनेगा और इसकी अगुवाई उत्तर प्रदेश का किसान करने जा रहा है। वह दिन दूर नहीं जब यूपी उर्जा का निर्यातक प्रदेश बनेगा।

यह बातें उन्होंने गुरुवार को मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कालेज से 3650 करोड़ रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण व भूमि पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने निर्धारित समयावधि में विकसित भारत का पूरा रोडमैप बताते हुए कहा कि इसका श्रेय किसी नेता को नहीं बल्कि, देश की जनता को है, जिसने हमारे उपर विश्वास किया और काम करने का मौका दिया।

अपने संबोधन में किसानों को मुख्य फोकस में रखते हुए उन्होंने कहा कि 22 लाख करोड़ रुपये पेट्रो पदार्थों की खरीद में हम विदेशों में भेजते हैं। मेरा प्रयास है कि यह धनराशि किसानों के पास जाए। इसके लिए हमने इलेक्ट्रिक वाहनों व हाइड्रोजन वाहनों के विकास में पूरा ध्यान दिया है।

पिछले वर्षों में किसानों की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे क्षेत्र में दस हजार किसानों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली थी। बस तभी से मन में विचार आया कि किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे। मेरे इस प्रयास से किसानों का मुझसे भरपूर जुड़ाव हुआ।

आज मेरे क्षेत्र के दस जिलों में बिना फोटो लगाए कोई चुनाव जितने की स्थिति में नहीं रहता। निकट भविष्य में एथनाल के व्यापक प्रयोग की बात करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इनोवा कार लांच करने जा रहा हूं, जो सौ प्रतिशत एथेनाल से चलेगी। जबकि हाइड्रोजन से बाइक पहले ही मैं लांच कर चुका हूं।

उन्होंने भावी विकसित भारत की तस्वीर खींचते हुए कहा कि पानी से बनने वाले हाइड्रोजन का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश के किसानों द्वारा शीघ्र ही होने वाला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ की परियोजनाओं से यातायात सुगम होगा। कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि उनके ही निर्देश पर हमने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाई थी। इससे योजना के जरिए अटल जी ने अपनी सरकार में प्रदेश के साढ़े तीन लाख गांवों में मजबूत सड़कें दी थी।

यह भी पढ़ें- 100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार ने दी मंजूरी, अब बंद होंगी पुरानी गाड़ियां? 5 सवालों में जानें FFV से जुड़ी सारी जरूरी बातें

विकसित देश के लिए लिए पानी, बिजली, टेली कम्युनिकेशन व सड़कों का बेहतर होना नितांत आवश्यक है। जबलपुर में पुआल से डामर बनाकर हमने बेहतरीन सड़क बनाई है। यह सारी परियोजनाओं भविष्य में विकसित भारत व किसानो की समृद्धि की कारण बनेंगी। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है इसकी गवाही ग्रीन फील्ड, एनीमेटेड सड़के खुद दे रही हैं।

केंद्रीय मंत्री ने पूर्वांचल विशेषकर गोरखपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, अयोध्या से जुड़ीं कई परियोजनाओं का जिक्र कर जनसमूह को गद्गद कर दिया। वाराणसी में रोपवे व 650 करोड़ की लागत वाली वाराणसी एयरपोर्ट में टनल बनाने के काम को उन्होंने बड़ी उपलब्धि करार दिया।

यह भी पढ़ें- नई Toyota Innova Hycross E85 से E100 एथेनॉल पर भी चलेगी, कैसे काम करता है यह फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।