नई Toyota Innova Hycross E85 से E100 एथेनॉल पर भी चलेगी, कैसे काम करता है यह फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन?
Toyota Innova Hycross Flex-Fuel में E85 से E100 तक चलने वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन है, जबकि अपडेटेड मॉडल 25 नवंबर को आएगा।

Toyota Innova Hycross फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड इंजन के साथ 2026 में होगी लॉन्च

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टोयोटा अपनी पॉपुलर MPV Toyota Innova Hycross का अपडेटेड मॉडल 25 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी इसे फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ लेकर आने वाली है। कंपनी ने इसका प्रोटोटाइप साल 2022 में पेश किया था। उस समय कंपनी ने बताया था कि यह 100 प्रतिशत एथेनॉल तक पर चल सकेगी। वहीं, इसमें 2.0-लीटर इंजन के साथ टोयोटा की पांचवीं पीढ़ी का सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जाता है। इसके लिए इंजन से लेकर फ्यूल सप्लाई सिस्टम तक में कई बदलाव किए गए हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि यह इंजन कैसे काम करता है और इसमें क्या खास होने वाला है?
Toyota Innova Hycross का फ्लेक्स-फ्यूल इंजन
इनोवा हाईक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप में संशोधित 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के बारे में बताया गया था। इसे पांचवी जनरेशन के सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम और e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है। इस इंजन को E85 यानी 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल से लेकर E100 यानी 100 प्रतिशत शुद्ध एथेनॉल तक इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया गया है।

कैसे काम करता है Toyota का Flex-Fuel Hybrid Engine?
इस तकनीक में पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर जरूरत के अनुसार इंजन को एक्स्ट्रा पावर देती है। टोयोटा के तकनीकी डिटेल्स के मुताबिक, सही परिस्थितियों में इलेक्ट्रिक मोटर करीब 60 प्रतिशत समय तक ड्राइविंग में योगदान दे सकती है। इससे एथेनॉल की कम ऊर्जा क्षमता के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। यानी हाइब्रिड सिस्टम की सहायता से एथेनॉल बेस्ड फ्यूल के इस्तेमाल को ज्यादा प्रभावी बनाया जाता है।
एथेनॉल के लिए इंजन में हुए ये बदलाव
एथेनॉल सामान्य पेट्रोल की तुलना में ज्यादा एसिडिक और संक्षारणकारी होता है। यह पानी को भी अधिक मात्रा में अवशोषित करता है। इसलिए इसके इस्तेमाल के लिए टोयोटा ने इंजन के कई हिस्सों को अपग्रेड किया है। इसमें कोराजन रेजिस्टेंस स्पार्क प्लग, अपग्रेडेड पिस्टन रिंग और अपग्रेडेड वाल्व व वाल्व सीट्स दिए गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य एथेनॉल के कारण होने वाली घर्षण और इंजन के आंतरिक हिस्सों को नुकसान से बचाना है।
माइनस 15 डिग्री में भी स्टार्ट होगा इंजन
एथेनॉल का वाष्पीकरण तापमान पेट्रोल से अधिक होता है। इसलिए कम तापमान में इंजन स्टार्ट करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए इसमें मोटर-ड्रिवन वैरिएबल वाल्व टाइमिंग (VVT) और खास कोल्ड-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में इंजन को स्टार्ट करने में मदद कर सकता है।
फ्यूल टैंक और इंजेक्टर भी किए गए अपग्रेड
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के लिए फ्यूल सप्लाई सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्यूल टैंक, फ्यूल लाइन, हाई-प्रेशर फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप, फिल्टर और फ्यूल सेंसर को बेहतर एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कॉरोजन क्षमता के साथ तैयार किया गया है। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट एथेनॉल सेंसर मिलता है, जो टैंक में पेट्रोल और एथेनॉल का अनुपात पहचानता है। इसके आधार पर इंजन का एयर-फ्यूल मिक्सचर और इग्निशन टाइमिंग अपने आप एडजस्ट हो जाती है।
फ्लेक्स-फ्यूल इंजन के क्या हैं फायदे?
हाई-एथेनॉल फ्यूल ब्लेंड के इस्तेमाल से हाइड्रोकार्बन और पार्टिकुलेट उत्सर्जन कम करने में मदद मिल सकती है। E20 फ्यूल से सामान्य पेट्रोल की तुलना में PM2.5 उत्सर्जन कम होता है। इस प्रोटोटाइप में थ्री-वे कैटेलिस्ट और अपडेटेड एमिशन कैलिब्रेशन भी दिया गया है, ताकि यह BS6 फेज-2 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप काम कर सके।
2026 Toyota Innova Hycross 25 नवंबर को होगी लॉन्च
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अलावा टोयोटा अपनी इनोवा हाईक्रॉस को नए अपडेट के साथ 25 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। साल 2022 में बिक्री शुरू होने के बाद यह एमपीवी का पहला बड़ा अपडेट होगा। इसके एक्सटीरियर में नई ग्रिल, स्लिम हेडलैंप, अपडेटेड अलॉय व्हील्स, नए बंपर और बदले हुए टेल लैंप मिलने की उम्मीद है।
अपडेटेड मॉडल के केबिन में 12.3-इंच की टचस्क्रीन मिल सकती है, जो मौजूदा 10.1-इंच यूनिट की जगह लेगी। इसके अलावा, एनालॉग डायल की जगह 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, नई सीट अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर और नए इंटीरियर कलर भी मिल सकते हैं।
कितनी होगी की कीमत?
नई Toyota Innova Hycross की कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान होगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख से 35 लाख रुपये के बीच हो सकती है। फिलहाल मौजूदा मॉडल में 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन ऑप्शन मिलते हैं। अ
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।