सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

100% एथेनॉल वाले ईंधन को सरकार ने दी मंजूरी, अब बंद होंगी पुरानी गाड़ियां? 5 सवालों में जानें FFV से जुड़ी सारी जरूरी बातें

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:19 PM (IST)

भारत सरकार ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर 100% इथेनॉल (E100) ईंधन से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को ...और पढ़ें

सरकार ने e100 को दी मंजूरी

सरकार ने e100 को दी मंजूरी

HighLights

  1. 100% इथेनॉल (E100) ईंधन को मिली सरकारी मंजूरी।

  2. फ्लेक्स-फ्यूल वाहन जल्द ही सड़कों पर आएंगे।

  3. मौजूदा पेट्रोल-डीजल गाड़ियां बंद नहीं होंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में अमेंडमेंट नोटिफाई कर दिया गया है। इसके साथ ही, 100 प्रतिशत इथेनॉल वाले E100 फ्यूल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों का रास्ता साफ हो गया है। अब देश में जल्द ही ऐसी कारें सड़कों पर दौड़ती दिखेंगी, जो पेट्रोल-डीजल और CNG से नहीं बल्कि 100% एथेनॉल से चलेंगी। हालांकि, इसे सिर्फ उन्हीं गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिन्हें कंपनी ने खासतौर पर E100 फ्यूल से चलने के लिए बनाया होगा।

इस फैसले के बाद लोगों के मन में इसको लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। आइए जरूरी बातें जान लेते हैं।

सवाल 1: फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स को लेकर क्या नया फैसला लिया गया है?

जवाब: केंद्र सरकार की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव किया किया गया है। जिसमें 100% एथेनॉल यानी E100 फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दी गई है। नए नोटिफिकेशन के तहत एमिशन प्रोविजन में E85 फ्यूल के साथ-साथ अब E100 को भी शामिल कर लिया गया है।

सवाल 2: फ्लेक्स-फ्यूल टेक्निक क्या है इसके इस्तेमाल का तरीका क्या है?

जवाब: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (FFV) की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इनके पास सिर्फ एक ही फ्यूल टैंक होता है, जिसमें आप किसी भी अनुपात में पेट्रोल और एथेनॉल को मिला सकते हैं। साफ शब्दों में कहें तो चाहे टैंक में 100% पेट्रोल हो, 85% एथेनॉल (E85) हो, या फिर शुद्ध एथेनॉल (E100) हो। इंजन बिना किसी रुकावट के ईंधन के मिश्रण को खुद एडजस्ट कर लेता है।

सवाल 3: क्या मौजूदा कार E100 या E85 फ्यूल इस्तेमाल से चल सकती हैं?

जवाब: भारत में सड़कों पर दौड़ रही मौजूदा सामान्य कारें E85 या E100 फ्यूल से नहीं चल सकती हैं। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के अनुसार, वर्तमान में सामान्य पेट्रोल या E20 (20% इथेनॉल) के लिए बनाई गई कारों में हाई लेवल का एथेनॉल ईंधन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

सवाल 4: E100 या E85 कारें कब आएंगी और इसे कौन चला सकता है?

जवाब: रिपोर्ट्स के मुताबिक E85 फ्यूल चुनिंदा सरकारी तेल कंपनियों के आउटलेट्स पर मिलना शुरू हो चुका है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट्स और दिसंबर 2027 तक 5,000 आउटलेट्स तक पहुंचाने का है। वहीं कुछ ऑटोमोबाइल कंपनियां अगले कुछ महीनों (2026 के अंत या 2027 की शुरुआत) में अपनी 100% इथेनॉल (E100) से चलने वाली कारें और बाइक्स बाजार में उतारना शुरू कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: एक साथ 2 नए क्रूज की शुरुआत! 2200 से अधिक लोगों को लग्जरी सुविधा और इंटरनेशल ट्रिप, सिर्फ इतने किराए में पूरी होगी यात्रा

बता दें कि केवल विशेष फ्लेक्स-फ्यूल वाहन (FFVs) वाले ईंधन का इस्तेमाल केवल वही लोग कर सकते हैं जो कंपनियों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई नई फ्लेक्स-फ्यूल कार या बाइक खरीदेंगे। इन गाड़ियों को ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) द्वारा E85 या E100 पर चलने के लिए प्रमाणित (Certified) किया जाएगा।

सवाल 5: फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के बाद बंद हो जाएंगी पुरानी कारें?

जवाब: अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय वाली सामान्य पेट्रोल और डीजल गाड़ियां बिल्कुल बंद नहीं होंगी। अगर आपके पास अभी कोई पुरानी या नई पेट्रोल-डीजल कार या बाइक है, तो आप उसे बिना किसी डर के आगे भी सालों तक चला सकते हैं। सरकार ने साफ किया है कि फ्लेक्स-फ्यूल (E85/E100) नीति का मकसद पुरानी गाड़ियों को बंद करना नहीं है।