पूर्व मंत्री व शिक्षाविद प्रोफेसर जावेद खान का निधन
जागरण संवाददाता खेतासराय (जौनपुर) पूर्व विधायक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): पूर्व विधायक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के पिता प्रोफेसर जावेद खान का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह करीब दो दशक तक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे। श्री खान की आकस्मिक मौत की खबर से उनके पैतृक गांव पारा कमाल में शोक का माहौल है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने इनके निधन पर शोक जताया है।
जावेद खान मुंबई यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे। वहीं कांग्रेस की राजनीति से जुड़े और ट्राम्बे (गोवंडी) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वह महाराष्ट्र सरकार में शिक्षा, श्रम, गृह निर्माण मंत्री रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस बनने के बाद स्वर्गीय खान शरद पवार के साथ चले गए और पार्टी के उपाध्यक्ष बनाए गए। इसी दौरान वह सिडको के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री) बने। वह महाराष्ट्र हज कमेटी के चेयरमैन, उर्दू अकादमी के चेयरमैन और रेलवे भर्ती बोर्ड के भी चेयरमैन रहे। मोहम्मद हसन कालेज के प्राचार्य अब्दुल कादिर खान ने भी इनके निधन पर शोक जताया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।