Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jaunpur News: जौनपुर में नकली अमेरिकी डॉलर बनाने वाला गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 15 May 2025 09:28 PM (IST)

    जौनपुर के बदलापुर में नकली अमेरिकन डॉलर बनाने और बेचने के आरोप में विनोद सरोज नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर धोखाधड़ी और जालसाजी ...और पढ़ें

    Hero Image
    जौनपुर में नकली अमेरिकन डॉलर बनाने वाला गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने नकली अमेरिकन डालर बनाकर बेचने में लिप्त जालसाजी के आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

    क्षेत्राधिकारी बदलापुर विवेक सिंह ने बताया कि आरोपित सरोखनपुर गांव निवासी विनोद सरोज उर्फ पंडित सरोज को पुलिस टीम ने बटाऊवीर चौराहा से गिरफ्तार किया। उस पर अमेरिकन डालर का कूटरचित ढंग से प्रतिरूप तैयार कर लोगों को बेचकर ठगने का आरोप है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। विनोद से पूछताछ के आधार पर जांच चल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह इस धंधे में कब से लिप्त था। अब तक कितने लोगों को नकली डालर बेचकर ठगी की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआइ प्रशांत पांडेय, हेड कांस्टेबल पुष्पेश पांडेय व कांस्टेबल सम्राट गोड़ आदि रहे।