Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    निरीक्षण में कमी मिलने पर डीआरएम हुए नाराज

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 19 Feb 2022 06:47 PM (IST)

    मंडल रेल प्रबंधक एके सप्रा ने शनिवार को जफराबाद स्टेशन का निरीक्षण किया।

    Hero Image
    निरीक्षण में कमी मिलने पर डीआरएम हुए नाराज

    जागरण संवाददाता, जौनपुर: मंडल रेल प्रबंधक एके सप्रा ने शनिवार को जफराबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान खामी मिलने पर स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद राशिद पर नाराजगी जताई। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एक सप्ताह में दूसरी बार वह निरीक्षण के लिए शनिवार को पहुंचे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैनल कक्ष को देखा। उसके बाद प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। उसके बाद फुट ओवर ब्रिज पर चढ़कर बारीकी से देखा। ब्रिज पर रखे स्लैब को जाम करवाने का निर्देश दिया। स्टेशन के मुख्य गेट से बाहर निकल कर परिसर के बाहर की व्यवस्था को देखते हुए कहा कि पूरे प्रांगण को साफ व स्वच्छ रखें। उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसकी व्यवस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीईओएम कृष्ण कुमार रेडा, टीआइ पंकज सिंह सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।