विज्ञान की जानकारी देने को हर न्याय पंचायत में होगी डिस्कवरी लैब
जागरण संवाददाता जौनपुर विज्ञान की जानकारी प्राथमिक स्तर के बच्चों को देने के लिए न्याय पंच

जागरण संवाददाता, जौनपुर : विज्ञान की जानकारी प्राथमिक स्तर के बच्चों को देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर डिस्कबरी लैब की स्थापना की जाएगी। इसमें थ्रीडी चश्मे के माध्यम से टीबी पर छात्रों को ग्रह व नक्षत्रों को दिखाकर उनके बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें टेलीस्कोप, सूक्ष्मदर्शी, ग्लोब, तारामंडल की संरचना, ग्लाइडर आदि की भी जानकारी दी जाएगी। ताकि वह आगे चलकर विज्ञान विषय को भलीभांति समझ सकें और बेहतर शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़े। यह पहल जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के प्रयास की शुरू की गई है। उनका कहना है कि इस लैब से बच्चों का बौद्धिक विकास होने के साथ उन्हें आगे की पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी।
जिले में प्राथमिक, कंपोजिट व अन्य विद्यालयों को मिलाकर करीब तीन हजार विद्यालय हैं। ब्लाक स्तर पर करीब 150 विद्यालय हैं। पहले इनमें से एक प्राथमिक विद्यालय पर डिस्कवरी लैब बनवाई जाने की योजना थी। जहां पर चक्रवार प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को लाकर उन्हें विज्ञान से जुड़ी जानकारी देने की व्यवस्था बनाई गई थी। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए 218 न्याय पंचायतों के एक-एक विद्यालयों में लैब बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देश दिया है कि जल्द ही इसको विकसित किया जाए। अभी तक ब्लाक स्तर पर केवल सिरकारा के ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय में डिस्कवरी लैब बनकर तैयार है। इसके अलावा रामपुर के सुरेरी, शाहगंज के सबरहद, डोभी के रामदासपुर, कंपोजिट विद्यालय अलीगंज में डिस्कवरी लैब का काम चल रहा है। कैसा बन रहा डिस्कवरी लैब
विज्ञान का प्रचार-प्रसार प्राथमिक स्तर पर होना बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में छात्रों को तारों व ग्रहों के यथार्थ को जानने के उद्देश्य से डिस्कवरी लैब तैयार कराया जा रहा है। इसमें परिषदीय विद्यालयों में टीबी के साथ ही विज्ञान से जुड़े अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां विज्ञान विषय के जानकारी शिक्षकों को लगाया जाएगा। जो छात्रों का बेहतर तरीके से समझाकर जानकारी दे सकें। बातचीत चल रही है, जल्द किया जाएगा विकसित
प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी देने के लिए डिस्कवरी लैब बनवाया जा रहा है। अभी तक ब्लाक स्तर पर इसको तैयार किया जा रहा है, इसके बाद इसे न्याय पंचायत स्तर पर भी विकसित किया जाएगा। जिससे छात्रों को लंबी दूरी तय न करना हो और आसानी से डिस्कवरी लैब देखने के लिए नंबर आ सके।
-मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।