Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवेश गुप्ता अध्यक्ष व हसनैन कमर को सचिव की जिम्मेदारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 15 May 2022 06:15 PM (IST)

    जागरण संवाददाता जौनपुर लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारियों चुनाव लायन धीरज गुप्ता की अध्यक्षता मे

    Hero Image
    देवेश गुप्ता अध्यक्ष व हसनैन कमर को सचिव की जिम्मेदारी

    जागरण संवाददाता, जौनपुर: लायंस क्लब गोमती के पदाधिकारियों चुनाव लायन धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में रविवार को ओलंदगंज स्थित कार्यालय पर हुआ। सर्व सम्मति से देवेश गुप्ता को अध्यक्ष व हसनैन कमर दीपू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता रहीं। क्लब के अन्य पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर राजेश मौर्या, महिला शाखा के लिए अध्यक्ष निधि गुप्ता, सचिव तसनीम फात्मा व कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर रश्मि मौर्या का चयन किया गया। चार्टर अध्यक्ष डाक्टर जीसी सिंह ने नई टीम को शुभकामनाएं दिया। नव चयनित अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहा की जो रास्ता अध्यक्ष धीरज ने दिखाया है उस पर चलकर आप सभी के सहयोग व सुझाव से लायंस क्लब गोमती को नई ऊंचाई पर ले जाने का सार्थक प्रयास करूंगा। संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया व सभी का आभार कोषाध्यक्ष शिव शंकर साहनी ने किया। कार्यक्रम में डाक्टर सुलोचना सिंह, वीरेंद्र सिंह, धनंजय पाठक, अरूणा गुप्ता, अनिल अग्रहरि, शशिलता, अनिल पांडेय, अरूणा पांडेय व सुनील आदि सदस्य उपस्थित रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें