उरई मेडिकल कॉलेज में हंगामा, प्राचार्य व ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, डॉक्टरों से हुई मारपीट
उरई मेडिकल कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद बीएससी नर्सिंग छात्रों को प्रैक्टिकल ...और पढ़ें

हंगामा कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। वीडियो ग्रैब
HighLights
एबीवीपी कार्यकर्ताओं और डॉक्टरों के बीच हुई झड़प।
बीएससी नर्सिंग छात्रों को पास कराने पर विवाद।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
जागरण संवाददाता, उरई। बीएससी नर्सिंग छात्रों के प्रैक्टिकल में फेल होने के बाद उन्हें मेडिकल प्रशासन की ओर से पास कराने के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर करीब एक बजे एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत करने पहुंच गए। उनके साथ संघ विभाग संगठन मंत्री व करीब 50 साथी भी जा पहुंचे।
प्राचार्य से छात्रों की समस्या निस्तारण को लेकर कहासुनी होने लगी। तेज आवाज सुन जूनियर व सीनियर डाक्टर आ गए तो दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सदर कोतवाली पुलिस पहुंची और किसी तरह एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बचाकर बाहर निकाला। अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईशान सोनी ने पहुंचकर जांच की और मेडिकल कॉलेज में भारी फोर्स व पीएसी तैनात कर दी है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है।
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग फाइनल सेमेस्टर के कुछ छात्र प्रैक्टिकल में फेल हो गए हैं। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। इसकी प्राचार्य के साथ छात्रा छात्राओं ने जिलाधिकारी समीर से मंगलवार को शिकायत की थी। इस मामले की जानकारी जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिलाध्यक्ष चित्रांशु व संघ विभाग संगठन मंत्री सोमू सविता को हुई तो वह बुधवार को करीब 50 कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
वहां पहले प्राचार्य डाॅडाॅ. अरविंद त्रिवेदी से कहासुनी होने लगी। शिकायत की कि छात्रों को प्रैक्टिकल में पास कराने के नाम पर 35 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामला बढ़ता देख प्राचार्य ने इसकी सूचना डाक्टरों को दी। कुछ ही देर में करीब 250 डाक्टर एकत्र हो गए। देखते ही देखते डाक्टरों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर दी। दस मिनट में वहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और चित्रांशु व सोमू सविता को किसी तरह डाक्टरों के चंगुल से बचाते हुए बाहर निकाला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।