Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भैंस के आगे बीन बजाकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    संवाद सूत्र कदौरा आज कदौरा से आधा दर्जन फल विक

    By JagranEdited By: Updated: Sat, 27 Jun 2020 06:03 AM (IST)
    भैंस के आगे बीन बजाकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, उरई : डीजल व पेट्रोल के दामों के खिलाफ सपा कार्यकर्ता ने शुक्रवार को अलग तरह का प्रदर्शन किया। भैंस के सामने बीन बजाकर प्रदर्शन किया और सरकार पर निशाना साधा। भैंस लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने बाहर ही रोक दिया। गेट पर पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में रोजाना पेट्रोल व डीजल के दामों की मूल्यवृद्धि हो रही है। डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए हैं। इस कारण माल ढुलाई भाड़ा भी बढ़ गया है। जिसके कारण आम वस्तुओं पर महंगाई की मार होने से जनमानस कराह रहा है। सपाइयों को बीन बजाते देख लगी राहगीरों की भीड़

    सपा कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद के पास अनोखे तरह से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भैंस के सामने बीन बजाई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। कहा गया कि अगर जल्द ही पेट्रोल, डीजल के दामों में कमी नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे लेकिन उन्हें वहीं पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। गेट पर ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह पहुंचे तो सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, अरुण द्विवेदी, इमरान उल्ला, पान सिंह यादव, अनिरुद्ध द्विवेदी, जमालुद्दीन, महेंद्र कठेरिया, मुजीब सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।