विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांग्रेस और सपा के बाद अब भाजपा का दामन थामेंगे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, 14 अक्टूबर को गौरीगंज में लेंगे सदस्यता

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:49 PM (IST)

कांग्रेस और सपा के विधायक रह चुके विनोद चतुर्वेदी अब 14 अक्टूबर को गौरीगंज में भाजपा में शामिल होंगे। राज्यसभा ...और पढ़ें

कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी। जागरण

कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी। जागरण

HighLights

  1. विनोद चतुर्वेदी 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे

  2. पहले कांग्रेस, फिर सपा से विधायक रहे हैं चतुर्वेदी

  3. राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में किया था मतदान

जागरण संवाददाता, उरई। कांग्रेस पार्टी से राजनीतिक की शुरुआत करने वाले विनोद चतुर्वेदी अभी कालपी विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हैं। 2024 में उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में अपना मत किया तो उसी समय से कयास लगने लगे कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

वह पहले 2007 में कांग्रेस से उरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2022 में सपा से कालपी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अब 14 अक्टूबर को वह गौरीगंज में होने वाले सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा का दामन थामेंगे।

कांग्रेस पार्टी में चार बार जिलाध्यक्ष रहे विनोद चतुर्वेदी का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। कांग्रेस में प्रियंका गांधी के सलाहकार भी रह चुके हैं। उन्हें पार्टी की सलाहकार परिषद का सदस्य भी बनाया गया था। 2007 में वह सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल की थी।

2017 में उनके पुत्र ने नगर पालिका का चुनाव भी लड़ा लेकिन जीत नहीं मिली। वह विधानसभा 2022 के चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए और कालपी विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट मिला। उन्होंने निषाद पार्टी के छोटे सिंह को हराकर जीत हासिल की।

राज्यसभा के चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में वोट किया तभी से तय हो गया था कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। क्रास वोटिंग किए जाने के बाद भी सपा ने उनको पार्टी से निकाला नहीं लेकिन विनोद चतुर्वेदी भाजपा के सभी कार्यक्रमों में शामिल होते रहे।

बीते अगस्त में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उन्हें मंच पर स्थान मिला और उनका नाम मुख्यमंत्री ने मंच से लिया था। अब उन्होंने 14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी है। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है।

कालपी विधानसभा सीट से जो टिकट के दावेदार थे वह सकते में आ गए हैं। भाजपा के पक्ष में वोट करने बाद से ही उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करा दी गई थी। उनके पुत्र आशीष चतुर्वेदी ने 2024 में ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

विनोद चतुर्वेदी ने बताया कि वह 14 अक्टूबर को गौरीगंज में होने वाले कार्यक्रम में स्मृति ईरानी व प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भाजपा में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Railway Alert: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रमशक्ति सहित कई ट्रेनें अचानक निरस्त, देखें सूची

यह भी पढ़ें- ग्रेटर कानपुर से न्यू कानपुर सिटी तक विकास की तैयारी, 75 करोड़ से बाटनिकल गार्डन, एयरपोर्ट द्वार व मंधना रोड का सुंदरीकरण