Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalaun News : नवरात्र में 9 दिन सभी देवी मंदिरों में होगा भजन-कीर्तन, रात को होगा जगराता

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 04:59 PM (IST)

    उरई में नवरात्र के दौरान सभी देवी मंदिरों में भजन कीर्तन और जगराता का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों को बिजली की झालरों से सजाया जाएगा और सुबह-शाम देवी पाठ होंगे। जिला प्रशासन ने नगरपालिका और पंचायत स्तर पर भव्य आयोजन के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम और पंचायतराज अधिकारियों को विशेष आयोजन कराने के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    नवरात्र पर देवी मंदिरों में होगा जगराता। जागरण

    -सरकार ने नवरात्र पर देवी मंदिरों में भजन कीर्तन और पूजन पाठ कराने के दिए दिशा निर्देश

    -जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका, नगरपंचायत व ब्लाक के साथ पंचायतों में जारी हुए कार्यक्रम

    जागरण संवाददाता, उरई । नवरात्र के नौ दिन जनपद के सभी देवी मंदिरों में भजन कीर्तन और रात के समय जगराता होगा। सुबह और शाम के समय देवी पाठ होंगे। नवरात्र के पहले ही सभी देवी मंदिरों में बिजली की झालरों व अन्य साज सामग्री से भव्य सजावट कराई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी सारी व्यवस्था करते हुए नगरपालिका, नगर पंचायत के साथ ब्लाक स्तर पर सभी पंचायतों के मंदिरों में भी यह आयोजन भव्यता के साथ आयोजित होंगे।

    इस बार नवरात्र पर सभी देवी मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों की भव्य सजावट कराई जा रही है। मंदिरों में देवी की आराधना पूजा के साथ वहां पूरे नौ दिन दीप प्रज्ज्वलित होंगे। बिजली की रंगीन झालरों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। यहां दुर्गा पाठ, सुबह शाम आरती के साथ रात के समय जागरण होगा। इसमें भजन कीर्तन होंगे।

    इसकी प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी तहसीलों के एसडीएम व जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि देवी मंदिरों में नवरात्र के सभी नौ दिन विशेष आयोजन कराएं। मंदिर की सजावट के साथ रात के समय कीर्तन आदि की व्यवस्था होगी।

    इन मंदिरों में होगा भव्य आयोजन 

    जिले के प्राचीन जालौन देवी माता मंदिर, कालपी के वनखंडी देवी मंदिर, रक्तदंतिका, अक्षरा देवी, मां शारदा बैरागढ़ धाम, करणदेवी माता मंदिर जगम्मनपुर, शहर के हुल्की माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, काली माता मंदिर, शीतला माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।