Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पांच दिन से लापता महिला की हत्या, जली हालत में मिला शव

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Oct 2021 11:45 PM (IST)

    जागरण संवाददाता उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा से पांच दिन पहले लापता हुई महि

    Hero Image
    पांच दिन से लापता महिला की हत्या, जली हालत में मिला शव

    जागरण संवाददाता, उरई : शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रगेदा से पांच दिन पहले लापता हुई महिला का गांव से दूर नलकूप के पास जली हालत में शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्राम रगेदा निवासी 30 वर्षीय महिला वंदना 18 अक्टूबर को संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। दो दिन बाद वंदना के लापता होने की सूचना ससुराल वालों ने मध्य प्रदेश के निवाड़ी में रहने वाले उसके मायके वालों को दीं। इसके बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान शनिवार की रात रगेदा गांव के बाहर नलकूप के पास जली हालत में वंदना का शव मिला। हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि अपहरण के बाद वंदना की हत्या कर दी गई और बाद में सबूत नष्ट करने के लिए शव जलाने की कोशिश की। वंदना के पति टिकू यादव ने करीब डेढ़ साल पहले खुदकुशी कर ली थी। वंदना के भाई राजेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने सुनियोजित तरीके से उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि सभी बिदुओं पर जांच की जा रही है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

    युवक का शव गांव पहुंचते ही मची चीख पुकार

    संवाद सूत्र, आटा : आटा के ग्राम बीजापुर निवासी युवक की राजस्थान में वाहन की टक्कर लगने से मौके हो गई थी शनिवार की सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। स्वजन का रो-रोकर बहुत बुरा हाल रहा।

    ग्राम बीजापुर निवासी जयनारायण कुशवाहा का 28 वर्षीय पुत्र पूरन कुशवाहा राजस्थान के सुमेश्वर में पानी पूड़ी का धंधा करता था। गुरुवार की शाम को करीब 6 बजे वह सुमेश्वर में ही किसी काम से बाइक से जा रहा था तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद शनिवार की सुबह उसका शव उसके गांव पहुंचा तो घर में चीख पुकार मच गई। मृतक की मां दुलारी और पत्नी रामा का रो रोकर बहुत बुरा हाल हो रहा था। मृतक की शादी 16 जून को ग्राम नारायण पुरा में हुई थी। शनिवार की शाम को युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।