Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंस का वध कर भगवान कृष्ण ने मिटाया था अत्याचार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 10 Nov 2021 10:54 PM (IST)

    भागवत ज्ञान यज्ञ संवाद सूत्र महेबा भगवान कृष्ण जब गोकुल से मथुरा के लिए चले तो पूरे नगर मे

    Hero Image
    कंस का वध कर भगवान कृष्ण ने मिटाया था अत्याचार

    भागवत ज्ञान यज्ञ संवाद सूत्र, महेबा : भगवान कृष्ण जब गोकुल से मथुरा के लिए चले तो पूरे नगर में शोक व्याप्त हो गया था लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा पहुंचकर राजा कंस का वध करके अन्याय एवं अत्याचार का खात्मा कर दिया था। आज भी मथुरा नगरी श्री कृष्ण एवं राधा के जय घोष से गूंजती है। यह बात मदारी सिंह गुलजारी इंटर कॉलेज में भागवत ज्ञान यज्ञ में स्वामी रामकमल दास वेदांती जी महाराज ने कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि राजा कंस ने मथुरा में भव्य आयोजन किया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण को आमंत्रित किया गया तो गोकुल में शोक छा गया कि राजा कंस श्रीकृष्ण को मार डालेंगे पर भगवान कृष्ण को यह पता था कि वह अभिमान अत्याचार अन्याय का खात्मा करने जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने कंस वध करके अत्याचार को मिटाया। अन्याय एवं अत्याचारी व्यक्ति के पाप ही उसका जीवन नष्ट कर देते हैं इसलिए अत्याचार यों का कभी साथ नहीं देना चाहिए। यज्ञ मंडप में परीक्षित ज्ञान सिंह एवं सुशीला देवी सहित सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं ने कथा का रसपान किया।

    कृष्ण के बाल स्वरूप की सुनाई कथा :

    रामपुरा : पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर बहादुरपुर के यहां श्रीमछ्वागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा में तीसरे दिन आचार्य अरविद ब्रह्मचारी ने भक्तों को कृष्ण लीला का पाठ सुनाया। भगवान श्रीकृष्ण जब चलने लगे तो पहली बार घर से बाहर निकले। ब्रज से बाहर भगवान की मित्र मंडली बन गई। सुबल, मंगल, सुमंगल, सुदामा, तोसन आदि उनके मित्र बन गये थे। सारी मित्र मंडली मिलकर हर दिन माखन चोरी करने जाते। चोर मंडली के अध्यक्ष स्वयं माखन चोर श्रीकृष्ण थे। सब एक जगह इकट्टा होकर योजना बनाते कि किस गोपी के घर माखन की चोरी करनी है। भगवान ने गोपी के घर के पास सारे मित्रों को छिपा दिया और स्वयं उसके घर पहुंच गए। कथा को सुनने के लिए एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।