Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिन भी नहीं चल सका आठ लाख रुपये का RO वाटर कूलर, साफ पानी के लिए लोग परेशान

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 03:44 PM (IST)

    कोंच में नगर पालिका ने लोगों को एक रुपये में शुद्ध पानी देने का वादा किया था। इसके लिए आठ लाख की लागत से आरओ प्लांट लगाया गया लेकिन यह एक सप्ताह भी नहीं चला। अनियमितताओं के कारण यह प्लांट सफेद हाथी साबित हो रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब सरकार के लाखों रुपये बर्बाद हो गए हैं।

    Hero Image
    10 दिन भी नहीं चल सका आठ लाख रुपये का आरओ वाटर कूलर। जागरण

    संवाद सहयोगी, कोंच । नगरवासियों से वादा किया गया था कि एक रुपये में शुद्ध आरओ का पानी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए आठ लाख रुपये की कीमत का एक आरओ लगाकर नगर पालिका ने शुरुआत की लेकिन यह वादा जुमला साबित हुआ। आरओ एक सप्ताह भी नहीं चल पाया और लापरवाही खुल कर सामने आ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के लोगों को आरओ का एक लीटर पानी एक रुपये में मिले इसकी शुरुआत गतवर्ष नगर पालिका ने पुराने अस्पताल परिसर में आठ लाख रुपये की कीमत का आरओ लगाकर की थी। यह आरओ एक सप्ताह भी सही तरीके से नहीं चल पाया। कारण था कि आरओ लगाने में अनियमितताएं बरती गई हैं जो सामग्री आरओ में लगनी थी वह नहीं लगाई गई। जिस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाया।

    शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाला

    कई बार शिकायतें हुईं लेकिन सभी शिकायतों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और अब यह आरओ लोगों के किसी काम का नहीं है। यह आरओ सफेद हाथी बनकर रह गया। नगर में प्रयोग के तौर पर लगाए गए पहले आरओ की स्थिति देखकर नगर पालिका ने फिर कोई दूसरा आरओ नगर में नहीं लगाया।

    हालांकि नगर पालिका के अधिकारी आरओ को सुधरवाने का दावा करते रहे लेकिन आरओ लोगों को पानी उपलब्ध नहीं करा पाया और सरकार के लाखों रुपये बर्बाद हो गए। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार बताते हैं कि आठ लाख रुपये की कीमत का आरओ लगवाया गया था। अब यह आरओ को पुनः ठीक कराया जाएगा।