विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पेट्रोल पंप मालिक की दर्दनाक मौत

Published: Sun, 04 Oct 2026 04:06 PM (IST)

जालौन-औरैया मार्ग पर सड़क किनारे मौरंग धुलाई के लिए खड़े ट्रक से बाइक टकराने से पेट्रोल पंप मालिक अभय गौतम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पेट्रोल पंप मालिक अभय गौतम की सड़क हादसे में मौत

  2. बाइक मौरंग लदे खड़े ट्रक से टकराई, सिर में चोट

  3. अवैध धुलाई सेंटर के पास हुआ यह दर्दनाक हादसा

संवाद सहयोगी, जालौन। कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया मार्ग पर शोभन सरकार (हनुमान मंदिर) के पास शनिवार रात करीब 10 बजे अपनी ससुराल जा रहे पेट्रोल पंप मालिक की बाइक रोड किनारे मौरंग लदे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर में गंभीर चोट आ जाने से मौके पर उनकी मौत हो गई।

राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि मौरंग धुलाई के लिए ट्रक वहां खड़ा था। इस रोड किनारे कई बार मौरंग लोड ट्रक अवैध धुलाई सेंटर पर रोड किनारे खड़े हो जाते हैं, इसी कारण यह हादसा हो गया।


कोतवाली के ग्राम अलाईपुरा निवासी 40 वर्षीय अभय गौतम वर्तमान में माधौगढ़ क्षेत्र के चितौरा में पेट्रोल पंप के मालिक थे। शनिवार की रात को ससुराल भदेख के लिए जा रहे थे। जालौन औरैया मार्ग पर शोभन सरकार के पास रोड किनारे रात करीब दस बजे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो गई।

अभय पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर के थे। उनके दो भाई बड़े भाई सुधाकर गौतम, छोटा वीरसेन गौतम और दो बहनें नीरज गौतम व नीरू हैं। अभय का विवाह भदेख निवासी संतोषी देवी के साथ हुआ था लेकिन अभी कोई संतान नहीं है। अभय का माधौगढ़ क्षेत्र के चितौरा में पेट्रोल पंप है।

मौरंग से माटी हटाने के लिए ट्रक व डंपर चालक उसे पानी से धुलवाते हैं। इसका काम जिले में कई स्थानों पर हो रहा है। इसी तरह जालौन-औरैया मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास भी धुलाई का काम होता है। यह धुलाई सेंटर शेखपुर बुजुर्ग निवासी किसी चौहान का बताया जा रहा है। जालौन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के 80 नए गांवों के लिए केडीए का जीआईएस मास्टर प्लान 2031 तैयार, विभागों से मांगा गया डेटा

यह भी पढ़ें- कानपुर निर्यात उद्योग पर संकट, प्रति कंटेनर का समुद्री भाड़ा पहुंचा 5 हजार डॉलर, 591 करोड़ का घाटा