Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalaun News: दीपावली पर रोडवेज बसें फुल, लंबी दूरी की बसों के बढ़ाए गए फेरे, दो-दो चालकों की व्यवस्था

    By dhananjay trivediEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 07:29 AM (IST)

    दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दो दिनों से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। दीपावली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

    Hero Image
    दीपावली का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

    उरई,  जागरण संवाददाता। दीपावली का त्योहार लोग बड़े ही उत्साह के साथ घर परिवार के साथ मिलकर मानते है। इस त्योहार को लेकर रोडवेज बसों में यात्रियों की आम दिनों के मुकाबले काफी अधिक संख्या बढ़ गई है। दीपावली पर घर आने जाने के लिए यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने उरई डिपो की बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। विभाग के लंबी दूरी की बसों में दो दो चालक करके सतर्कता बरतने के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीपावली का पर्व काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दो दिनों से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। दीपावली का त्योहार धनतेरस से शुरू हो जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उरई डिपो की दिल्ली और गोरखपुर आदि रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 

    दो-दो चालकों की व्यवस्था

    लोगों की धनतेरस से ही अपने घरों पर आवाजाही शुरू हो जाती है। जो बसें लंबी दूरी का सफ़र तय करती हैं। उन पर परिवहन निगम ने दो-दो चालकों की व्यवस्था की है। दीपावली का त्योहार भैया दूज तक चलता है। परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए जो व्यवस्था पहले की है। वह यात्रियों को लौटने पर भी मिलेगी। जो लोग बाहर रहकर दूर दराज के क्षेत्रों में नौकरी या काम धंधा करते हैं।

    अधिकतर रोडवेज बसें फुल 

    वह त्योहार नजदीक आते ही अपने घर वापस लौटने लगते है। इस कारण दीपावली पर अधिकतर रोडवेज बसें फुल चल रही हैं। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दुर्गाशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार उरई डिपो में प्रतिदिन की आमदनी की अपेक्षा लगभग चार लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी बढ़ गई है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढाए गए हैं जो बसें ख़राब थी। उन्हें ठीक कराया गया है।